फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अध्यापक पर हमला कर 40 हजार लूटे

अध्यापक पर हमला कर 40 हजार लूटे

Fri, 21 Sep 2018 02:53 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:53 AM IST
विज्ञापन
अध्यापक पर हमला कर 40 हजार लूटे
रास्ता पूछने के बहाने रोककर 40 हजार लूटे
विज्ञापन

दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के अट्टा फतेहपुर गांव के नजदीक बुधवार की शाम एक अध्यापक से लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने बाइक सवार अध्यापक को रास्ता पूछने के बहाने रोककर वारदात को अंजाम दिया। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के खेरली भाव गांव निवासी नरेश कुमार निजी स्कूल में अध्यापक हैं। बुधवार शाम को वह परिचित के यहां से पैसे लेकर लौट रहे थे। अट्टाफतेहपुर गांव के नजदीक बांध पर कार सवार बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने रुकने का इशारा कर रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते बदमाशों ने सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। जब होश आया तब उन्हें पता चला कि बदमाश 40 हजार रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। कोतवाली प्रभारी फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि मामले की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो



हमला करके युवक से बाइक छीनी
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के नवादा गांव निवासी युवक त्रिलोकी नागर ने बताया कि मंगलवार की शाम वह किसी काम से बाइक से कस्बे की ओर जा रहे थे। हतेवा गांव के पास दो युवकों ने अचानक उन पर हमला कर दिया और 2 हजार रुपये और बाइक छीनकर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि उसने मामले की शिकायत पुलिस से की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed