फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कोर्ट में पेशी के बाद कैदी की जेब से मिली चरस

कोर्ट में पेशी के बाद कैदी की जेब से मिली चरस

Thu, 20 Sep 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट में पेशी के बाद कैदी की जेब से मिली चरस
कोर्ट में पेशी के बाद कैदी से मिली चरस
विज्ञापन

नई दिल्ली। तीस हजारी कोर्ट में पेशी के बाद तिहाड़ जेल के गेट पर तलाशी के दौरान विचाराधीन कैदी के पास से चरस बरामद हुई। संतोषजनक उत्तर न देने पर हरिनगर थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस के मुताबिक, तिहाड़ जेल संख्या-4 में एक मामले में बंद राजेंद्र को मंगलवार को तीस हजारी कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। लौटने के बाद सुरक्षाकर्मियों को उसके पास से एक ग्राम चरस मिली।


सनकी ने भौंकने पर कुत्ते
की गर्दन में मारा चाकू
नई दिल्ली। भारत नगर इलाके में एक सनकी युवक ने भौंकने पर कुत्ते की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। कुत्ता बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे पशुओं के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात संगम पार्क, राणा प्रताप बाग इलाके में हुई। यहां एमसीडी कर्मी संगीता परिवार के साथ रहती हैं। पेशे से वकील संगीता की बेटी पायल ने बताया कि घर के आसपास आठ-नौ कुत्तों को उनका परिवार खाना डालता है। मंगलवार रात करीब 11 बजे कुत्तों के तेज भौंकने की आवाज आई तो परिजन बाहर निकले। उन्होंने देखा कि एक काला कुत्ता जख्मी पड़ा था। अन्य लोगों ने बताया कि चीनू नामक युवक ने भौंकने पर कुत्ते को चाकू मारा है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पायल अन्य लोगों के साथ मिलकर कुत्ते को अस्पताल ले गई। भारत नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed