{"_id":"5ba2a306867a557ff0706fc6","slug":"153738520320-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेगमपुर में ससुर ने दी गाली तो दामाद ने कर दी हत्या...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेगमपुर में ससुर ने दी गाली तो दामाद ने कर दी हत्या...
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
गाली देने पर दामाद ने
की थी ससुर की हत्या
16 अगस्त की वारदात में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कत्ल खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रोहिणी जिले के बेगमपुर इलाके में 16 अगस्त को गाली देने पर दामाद ने 70 साल के ससुर की गला घोंटकर हत्या की थी। वारदात के बाद आरोपी बुजुर्ग के आत्महत्या करने की बात कह शव श्मशान ले गया। किसी ने पीसीआर को सूचना दी तो पुलिस ने चिता से शव उठाकर पोस्टमार्टम कराया। एक माह बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का पता चला। छानबीन के दौरान दामाद हितेंद्र कुमार (28) ने बताया कि गाली देने पर उसने ससुर की हत्या कर दी थी।
पुलिस के मुताबिक, महेंद्र परिवार के साथ नाहर पैलेस, सेक्टर-20, रोहिणी में रहता था। प्रॉपर्टी का काम करने वाले महेंद्र ने करीब दो साल पूर्व अपनी इकलौती बेटी की शादी हितेंद्र से की थी। महेंद्र ने बेटी और दामाद को अपने ही घर पर रख लिया। 16 अगस्त को दिन में महेंद्र की मौत हो गई। हितेंद्र ने परिवार को बताया कि ससुर ने फांसी लगाई है। इसके बाद चीर-फाड़ न कराने की बात कह परिवार शव को गांव पूठकलां ले गया। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव चिता से उठा लिया। बाबा साहब आंबेडकर अस्पताल में पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से हत्या का खुलासा होने के बाद हितेंद्र ने सख्ती से पूछताछ में बताया कि शादी के बाद से वह कुछ नहीं करता था। ससुर उससे साथ गाली-गलौच करता था। घटना वाले दिन ससुर ने उसे गाली दी। उसने ससुर की गला घोंटकर हत्या कर दी।