फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कैब में लिफ्ट देकर करते थे लूटपाट

कैब में लिफ्ट देकर करते थे लूटपाट

Wed, 19 Sep 2018 01:01 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
कैब में लिफ्ट देकर करते थे लूटपाट
नोट- एटा, यूपी व गुरुगाम, हरियाणा के लिए उपयोगी।
विज्ञापन


कैब से बचत नहीं होने पर लिफ्ट देकर करते थे लूटपाट

- बदरपुर पुलिस ने दो हाइवे लुटेरों को दबोचा
- आरोपियों से पिस्टल व कारतूस बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कैब से बचत नहीं होने पर लिफ्ट देकर हाइवे पर सवारियों से लूटपाट करने वाले चालक राजदेव उर्फ राजू (22) को बदरपुर थाना पुलिस ने साथी प्रदीप कुमार (23) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी एक दर्जन से ज्यादा वारदात को अंजाम दे चुके हैं। इनके कब्जे से लूटी गई रकम, महिंद्रा कैब और देशी पिस्टल बरामद की गई हैं।

दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार मूलरूप से एटा, यूपी निवासी टीकम सिंह (24) सेक्टर-20 गुरुग्राम में रहता है और प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उसने बदरपुर थाना पुलिस को शिकायत में बताया था कि दस सितंबर को रात 11 बजे वह एटा, यूपी जाने के लिए बस के इंतजार में बदरपुर बॉर्डर पर खड़ा था। तभी महिंद्रा केयूवी 100 कैब आई और एटाजाने के लिए कहा। कैब में एक सवारी पहले से बैठी थी। तभी दो और व्यक्ति आगरा जाने के लिए कार में बैठ गए। कुछ दूर जाने के बाद आरोपियों ने टीकम की पिटाई शुरू कर दी। फिर पिस्टल के बल पर उससे पांच हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपी कैब को बल्लभगढ़ में एटीएम पर ले गए और पीड़ित के कार्ड से 25 हजार रुपये निकलवा लिए। जांच के दौरान एसआई जगजीवन राम की टीम ने एक आरोपी तहसील व जिला एटा, यूपी निवासी राजदेव उर्फ राजू (22) को बदरपुर से गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से लूट की रकम में से सात हजार रुपये बरामद किए गए। आरोपी की निशानदेही पर इसके साथी एटा, यूपी निवासी प्रदीप कुमार (23) को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी से देशी पिस्टल व एक कारतूस और लूटी गई रकम में से तीन हजार रुपये बरामद किए गए। राजदेव ने अपने बड़े भाई के साथ कैब खरीदी थी। कैब से बचत नही होने पर उसने अपने साथियों प्रदीप, अशोक व जयवीर के साथ लूटपाट की वारदात करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed