फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सीरियल रेपिस्ट का बड़ा भाई भी दुष्कर्म में गिरफ्तार हुआ था

सीरियल रेपिस्ट का बड़ा भाई भी दुष्कर्म में गिरफ्तार हुआ था

Mon, 17 Sep 2018 11:20 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
सीरियल रेपिस्ट का बड़ा भाई भी दुष्कर्म में गिरफ्तार हुआ था

विज्ञापन
सीरियल रेपिस्ट का बड़ा भाई भी दुष्कर्म में हुआ था गिरफ्तार
- सीरियल रेपिस्ट गिरफ्तारी मामला, अभी कोर्ट में चल रहा है ट्रायल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । अपराध शाखा ने जिस सीरियल रेपिस्ट को गिरफ्तार किया है, उसके बड़े भाई रजत बिंद्रा के खिलाफ भी दुष्कर्म का मामला दर्ज और गिरफ्तार भी हो चुका है। हालांकि, वह इस समय जमानत पर बाहर चल रहा है। इस मामले में दोनों ही भाई अभी बाहर हैं। कोर्ट में ट्रायल चल रहा है।

अपराध शाखा ने शनिवार को सीरियल रेपिस्ट सनत बिंद्रा को गिरफ्तार किया है। सनत बिंद्रा ए-ब्लाक जंगपुरा में रहता था। वह सोशल साइट के जरिए लड़कियों से दोस्ती करता था और फिर उन्हें अपने घर बुलाकर बंधक बना लेता था। इसके बाद उनके साथ दुष्कर्म व मारपीट करता था। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के तीन मामले दर्ज है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2009 में जो दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था, उसमें इसका बड़ा भाई भी आरोपी है। शुरूआत में पीड़ित लड़की ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। पीड़िता के जब कोर्ट में बयान हुए तो लड़की ने अपने साथ दुष्कर्म होने की बात कही और दोनों भाइयों को आरोपी बताया था। पुलिस ने रजत बिंद्रा को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि सनत बिंद्रा फरार था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी शराब व ड्रग्स लेने का आदि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed