{"_id":"5b9fe86b867a557ff306d36c","slug":"15372063611-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हौजखास में किन्नरों ने मचाया उत्पात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हौजखास में किन्नरों ने मचाया उत्पात
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हौजखास में किन्नरों ने मचाया
उत्पात, गाड़ी के शीशे तोडे़
- शाहपुर जाट में एक युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रहता था किन्नर
- हौजखास पुलिस कर रही है मामले की जांच, देर शाम तक केस दर्ज नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हौजखास इलाके के शाहपुर जाट में तीन किन्नरों ने रविवार रात जमकर उत्पात मचाया और एक गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। स्थानीय लोगों ने किन्नरों का विरोध किया तो झगड़ा हो गया। झगड़े में किन्नरों ने बीच सड़क अपने कपड़े उतार दिए। सूचना के बाद हौजखास पुलिस व पीसीआर मौके पर पहुंची, मगर पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पुलिस ने दोनों पार्टियों की मेडिकल जांच कराई। हालांकि सोमवार देर शाम तक मामला दर्ज नहीं किया गया था।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दीपिका(बदला हुआ नाम) नाम का किन्नर शाहपुर जाट में रहने वाले एक युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रहता था। कुछ दिनों से युवक ने दीपिका से किनारा करना शुरू कर दिया। इस पर दीपिका नाराज हो गई। वह दो अन्य किन्नर के साथ रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे शाहपुर जाट पहुंच गइ और युवक का नाम लेकर चिल्लाने लगी। युवक के घर पर नहीं होने पर उसका भाई बाहर आया। उसने विरोध किया तो दीपिका ने युवक की गाड़ी का आगे का शीशा तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दीपिका को युवक से 20 हजार रुपये भी लेने थे। किन्नरों के हंगामे के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मूकदर्शक बनी रही। किन्नरों ने सड़क पर अपने कपड़े उतार दिए और हंगामा करने लगे। किसी तरह मामला शांत हो पाया। पुलिस देर रात दोनों पार्टियों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेकर गई। दक्षिण जिला डीसीपी विजय कुमार का कहना है कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है।