फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सांसदों के आवासों में सेंध लगाने वाला पुलिस केहत्थे चढ़ा

सांसदों के आवासों में सेंध लगाने वाला पुलिस केहत्थे चढ़ा

Wed, 12 Sep 2018 04:12 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 04:12 AM IST
विज्ञापन
सांसदों के आवासों में सेंध लगाने वाला पुलिस केहत्थे चढ़ा
सांसदों के आवास में चोरी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


- सांसद पीपी चौहान की कोठी में की वारदात
- अन्य भाजपा सांसद ओम बिड़ला के यहां भी कर चुका है चोरी
- आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई मामले

पुरुषोत्तम वर्मा
नई दिल्ली। राजधानी के लुटियन जोन को भले ही अति सुरक्षित माना जाता है लेकिन चोर इस इलाके में भी सुरक्षा को धता बताकर सांसदों के आवास में हाथ साफ करने से नहंी चूक रहे हैं। पुलिस ने सोमवार देर रात तिलक मार्ग इलाके में भाजपा सांसद पीपी चौहान की कोठी में घुसे चोर को गिरफ्तार किया है। घटना के समय सांसद कोठी में मौजूद नहीं थे। आरोपी की पहचान सचिन उर्फ अजय (24) के रूप में हुई है। आरोपी एक अन्य सांसद ओम बिड़ला की कोठी में भी चोरी कर चुका है। इसके कब्जे से चोरी के सामान के अलावा नुकीली वस्तु मिली है।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बड़ौदा, गुजरात सीट से सांसद पीपी चौहान कोठी नंबर-33, फिरोजशाह रोड पर रहते हैं। सोमवार को वह बाहर गए हुए थे। कोठी में उनका सचिव जोधन और नौकर चंदन मौजूद थे। जोधन का एक रिश्तेदार सूरज भी आया था। सोमवार रात आरोपी सचिन कोठी में घुस गया और महंगे सामान के अलावा ज्वेलरी व चार हजार रुपये चोरी कर लिए। जब उसने मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़ी तो सूरज की आंख खुल गई और उसने शोर मचा दिया। आरोपी भागकर फिरोजशाह रोड स्थित बस स्टैंड के पीछे छिप गया।
विज्ञापन

सचिव जोधन ने तड़के पांच बजे इसकी सूचना 100 नंबर पुलिस को दी। पीसीआर व तिलक मार्ग थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सचिव के साथ आसपास के इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया और आरोपी सचिन को बस स्टैंड के पीछे से दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपी बिंडसर प्लेस में रहने वाले कोटा बूंदी राजस्थान से सांसद ओम बिड़ला की कोठी में भी चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed