फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कांग्रेस अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने शिकायत दी

कांग्रेस अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने शिकायत दी

Wed, 12 Sep 2018 04:04 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 04:04 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने शिकायत दी
इस फाइल में तीन समाचार हैं
विज्ञापन


कांग्रेस अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष को पीटा
नई दिल्ली। कांग्रेस अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नदीम जावेद ने नई दिल्ली जिला के तुगलक रोड थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दी है। तुगलक रोड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि नदीम की शिकायत पर मंगलवार देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। पुलिस अधिकारी जांच के बाद ही एफआईआर दर्ज करने की बात कर रहे थे। प्राथमिक जांच में लेनदेने का विवाद बताया जा रहा है।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार नदीम जावेद ने पुलिस को बताया है कि वह मंगलवार दोपहर को इस्लामिक सेंटर में भोजन करने गए थे। जब वह पार्किंग में पहुंचे तो अज्ञात लोगों ने उनपर हमला बोल दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई है। फुटेज देने से संदेह हो रहा है कि पैसे के लेन-देन को लेकर नदीम का विवाद हुआ है।
विज्ञापन

--------
एक सप्ताह तक बंद रहेगा बाबा खड़क सिंह मार्ग
नई दिल्ली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार शाम को एडवाइजरी जारी कर लोगों को बाबा खड़क सिंह मार्ग से नहीं निकलने की सलाह दी है। सड़क धंसने के कारण इस मार्ग को कनॉट प्लेस से लेकर जीपीओ तक बंद कर दिया गया है। अगले आदेश तक यह मार्ग बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वह फिलहाल अशोक रोड, पंडित पंत मार्ग व पंचकुईया मार्ग होकर कनॉट प्लेस व आसपास के इलाकों में पहुंच सकते हैं। सोमवार को बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सड़क धंस गई थी। पीडब्ल्यूडी इसकी मरम्मत करा रही है। इसमें एक सप्ताह का समय लगने का अनुमान है। बाबा खड़क सिंह मार्ग बंद होने के कारण मंगलवार सुबह से ही अशोक रोड, गोल डाकखाना गोलचक्कर, पंडित पंत मार्ग और कालीबाड़ी मार्ग, गोल मार्केट आदि जगहों पर जाम जैसे हालात रहे। पंडित पंत मार्ग पर हालात इतने खराब हो गए कि पुलिस को रूट डायवर्ट करना पड़ा।
----------
छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। तुगलक रोड थाना पुलिस ने भद्दी टिप्पणी करने व विरोध करने पर महिला को थप्पड़ मारने के आरोपी अब्दुल अमीन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और घूरने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये घटना दिल्ली रेस क्लब की है। पीड़ित महिला कालकाजी की रहने वाली है। रविवार को दिल्ली रेस क्लब में यह घटना हुई थी। पीड़िता ने इसकी शिकायत 100 नंबर पर की थी। तुगलक रोड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed