फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बोड़ाकी में छत्र की पीट-पीटकर हत्या का मामला

बोड़ाकी में छत्र की पीट-पीटकर हत्या का मामला

Mon, 10 Sep 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
बोड़ाकी में छत्र की पीट-पीटकर हत्या का मामला
समझौता नहीं करने पर धमकी से सहमा परिवार
विज्ञापन

छात्र की हत्या का मामला, गांव छोड़ा

तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर

अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। गांव बोड़ाकी में रंजिश को लेकर एक माह पहले छात्र की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पीड़ित परिवार ने दहशत के चलते गांव छोड़ दिया है। वहीं, तीन नामजद आरोपियों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
कोतवाली दादरी क्षेत्र के गांव बोड़ाकी में मौजीराम का परिवार रहता है। मौजीराम के बेटे सुमित का पड़ोसी सोहित से झगड़ा हो गया था। उसी को लेकर वह रंजिश रखता था। 9 अगस्त को देर शाम सुमित स्कूटी से ग्रेटर नोएडा से जिम करके लौट रहा था। गांव के नजदीक रेलवे फाटक पर सुमित को कुछ लोगों ने डंडों से पीटकर घायल कर दिया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई थी। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पिछले दिनों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर धरना दिया था। घटना को एक माह बीत जाने के बाद भी तीन नामजदों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

वहीं मृतक सुमित के बड़े भाई अमित कुमार का कहना है कि पुलिस नामजदों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। हत्या में नामजद लोग धमकी दे रहे हैं कि अगर फैसला नहीं किया, तो परिवार के अन्य सदस्यों को भी जान से मार देंगे। जान बचाने और दहशत के चलते परिवार ने आठ सितंबर को गांव छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रामसेन का कहना है कि हत्या में नामजद चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फरार नामजदों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed