फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सेंधमारी के जेवरात को मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखकर रुपये लेने वाला चोर गिरफ्तार

सेंधमारी के जेवरात को मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखकर रुपये लेने वाला चोर गिरफ्तार

Sat, 08 Sep 2018 09:44 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
सेंधमारी के जेवरात को मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखकर रुपये लेने वाला चोर गिरफ्तार
चोरी के जेवरात पर लोन लेने का आरोपी साथी संग गिरफ्तार
विज्ञापन


नई दिल्ली। चोरी के जेवरात को मुथूट फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर लोन लेने वाले आरोपी को पुलिस ने उसके साथी संग गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी से पुलिस सेंधमारी के 16 मामले सुलझाने का दावा कर रही है। आरोपियों की निशानदेही पर सोने की चेन और ग्रिल तोड़ने का औजार बरामद किया गया हैं। बदमाशों की पहचान जहांगीरपुरी निवासी वसीम और श्रवण के रूप में हुई है।
जिला पुलिस उपायुक्त देवेंद्र आर्या ने बताया कि सुब्रोतो पार्क चौकी इंचार्ज दिनेश बेनीवाल को सूचना मिली कि दक्षिण पश्चिम और पश्चिम जिले में सेंधमारी की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश अलीपुर में आने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को अलीपुर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में वसीम ने सेंधमारी की वारदातों को अंजाम देने की बात से इंकार कर दिया। लेकिन सख्ती दिखाने पर उसने 16 मामलों में शामिल होने की बात कबूल कर ली। जांच में पता चला कि वसीम जहांगीरपुरी थाने का घोषित बदमाश है और उसपर रेप, लूटपाट सहित 30 मामले दर्ज हैं। अदालत ने उसके खिलाफ कई मामलों में गैर जमानती वारंट जारी कर रखा है। वसीम ने बताया कि वह सेंधमारी करने के बाद जेवरात को आदर्श नगर स्थित मुथूट फाइनेंस लिमिटेड में गिरवी रखकर ऋण ले लेता था। उसने कई ज्वेलरों के पास जेवरात बेचने की बात भी कबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed