{"_id":"5b8ebb86867a55483b04988f","slug":"153608076117-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियार बेचने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध हथियार बेचने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध हथियार बेचने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार
- दो पिस्तौल और 14 कारतूस मिले, पिता नाम बदलकर इलाके में करता था प्रॉपर्टी डीलिंग
- बेटा दिल्ली विश्वविद्यालय से कर रहा है स्नातक की पढ़ाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तम नगर थाना पुलिस ने पिता-पुत्र को अवैध हथियार बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से दो पिस्तौल और 14 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान धर्मपाल (43) और उसके बेटे राहुल (19) के रूप में हुई है। धर्मपाल खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताता था, जबकि राहुल दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई कर रहा है।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोंस ने बताया कि उत्तम नगर थाने में तैनात सिपाही हरभजन सिंह को सूचना मिली कि राहुल नाम का युवक अवैध पिस्तौल बेचता है। सिपाही को राहुल का नंबर भी दिया गया। अधिकारियों को सूचना देने के बाद सिपाही ने राहुल से ग्राहक बनकर बातचीत की। तय हुआ कि राहुल हथियार लेकर उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन के पास आएगा।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर राहुल को दबोच लिया। स्कूटी की तलाशी के दौरान उसके पास से दो पिस्तौल बरामद हुई। पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसके पिता ने उसे यहां भेजा था। उसके बाद पुलिस ने राहुल के पिता धर्मपाल को गिरफ्तार कर लिया। धर्मपाल ने बताया कि वह अपना नाम बदलकर इलाके में प्रॉपर्टी का कारोबार करता था। छानबीन में पुलिस को धर्मपाल पर करीब 17 मामले दर्ज होने का पता चला है। उस पर सुल्तानपुरी, पंजाबी बाग, कंझावला और उत्तम नगर थाने में मामले दर्ज हैं। पुलिस धर्मपाल को रिमांड पर लेकर उससे इस बात का पता लगा रही है कि उसे यह हथियार कौन सप्लाई करता है।
विज्ञापन
--------
चप्पल की सोल चिपकाने वाली
फैक्टरी में आग, तीन झुलसे
नई दिल्ली। नांगलोई इलाके में सोमवार शाम चप्पल की सोल चिपकाने वाली फैक्टरी में आग लग गई। जिससे वहां काम करने वाले तीन मजदूर झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, मजदूरों की पहचान नांगलोई निवासी रामनिवास, गणपत और रतनलाल के रूप में हुई है। गणपत 50 फीसदी झुलस गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि फैक्टरी नांगलोई के कैंप संख्या दो में स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर है। गणपत ने काम करने के दौरान बीड़ी सुलगाई। माचिस की तिल्ली पास रखे सेलोशन पर जा गिरी। उसके बाद वहां आग लग गई। गणपत आग की चपेट में आ गया। उसे बचाने आए रामनिवास व रतनलाल भी आग में झुलस गए। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और आग बुझाकर तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।