{"_id":"5b8d6fa742c79210ba2df4fb","slug":"153599580120-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 किमी तक पीछा कर झपटमार को पकड़ा, चलती बाइक पर बदमाश मोबाइल झपटकर भाग रहे थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
2 किमी तक पीछा कर झपटमार को पकड़ा, चलती बाइक पर बदमाश मोबाइल झपटकर भाग रहे थे
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। मौर्या एंक्लेव इलाके में एक शख्स ने साहस का परिचय देकर दो किलोमीटर तक पीछा कर झपटमार को दबोच लिया। जबकि उसका साथी बाइक छोड़कर भागने में कामयाब हो गया। बदमाश पीड़ित से मोबाइल फोन झपटकर भाग रहे थे। आरोपी की पहचान बवाना जेजे कालोनी निवासी अंकुर के रूप में हुई है। दूसरा बदमाश पीड़ित का मोबाइल लेकर फरार हो गया। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार गांव नत्थूपुरा, सोनीपत हरियाणा निवासी रामशरण (31) नेताजी सुभाष प्लेस स्थित निजी कंपनी में काम करते हैं। शनिवार को वह अपने दोस्त राजेश के साथ बाइक से ऑफिस आ रहे थे। तभी पीतमपुरा पॉवर हाउस के पास ओवर टेक कर बाइक सवार दो बदमाश उनके करीब पहुंच गए और पीछे बैठे बदमाश ने उनके शर्ट की जेब से मोबाइल फोन झपट लिया।
उसके बाद बदमाश बाइक की रफ्तार को बढ़ाकर पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन की ओर भागने लगे। रामशरण ने भी बदमाशों का पीछा किया। पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन के पास लालबत्ती पर पीड़ित ने बदमाशों को देखा। रामशरण के शोर मचाते ही दोनों बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगे।
विज्ञापन
रामशरण ने भाग रहे एक बदमाश को दबोच लिया जबकि बाइक चला रहा बदमाश मौके से फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश की लोगों ने धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया और उनकी बाइक जब्त कर ली। अंकुर ने बताया उसका साथी मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया है।