{"_id":"5b89767942c79210bb58b5fd","slug":"153573540411-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाई की हत्या का बदला लेने के लिए बेगुनाहों की हत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चचेरे भाई की हत्या का बदला लेने के लिए बेगुनाहों की हत्या की
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगोलपुरी में चाकू से हमला मामला:
हत्या का बदला लेने के लिए बेगुनाहों की हत्या
- नाबालिग समेत चार को पकड़ा, चचेरे भाई की मौत के बाद काफी दुखी था मुख्य आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मंगोलपुरी इलाके में चचेरे भाई की हत्या का बदला लेने के लिए बदमाशों ने बुधवार को बेगुनाहों पर चाकू से हमला किया था। हमले में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग घायल हो गए। इसका खुलासा पुलिस की गिरफ्त में आए मुख्य आरोपी विशाल ने किया है। पुलिस ने विशाल समेत चार को पकड़ा है, जिसमें एक नाबालिग है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान आशू और सूरज के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, तीन चाकू और एक कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
बाहरी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेंद्र सिंह सागर ने बताया कि एसीपी अलाप पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस की टीम ने आई और एम ब्लॉक में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाला, जिसकी मदद से पुलिस ने कुछ ही घंटों में एक नाबालिग को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके निशानदेही पर तीन अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। विशाल ने बताया कि गत 20 अगस्त आई ब्लॉक के रहने वाले युवक ने उसके चाचा के बेटे अभिषेक को चाकू मार कर जख्मी कर दिया था। 29 अगस्त को अभिषेक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद वह काफी दुखी था। वह हत्या का बदला लेना चाहता था। वह अपने दोस्त के साथ भाई के हत्यारे के घर पर पहुंचा, लेकिन उसके परिवार वालों ने दरवाजा नहीं खोला। वहां शोर शराबा करने पर करणवीर ने उन्हें रोका। इससे गुस्से में आकर उन लोगों ने उसकी हत्या कर दी। बाद में शोर मचाने पर अन्य लोगों ने भी रोकने का प्रयास किया तो सभी को चाकू से जख्मी कर वहां से फरार हो गए। विशाल पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।