{"_id":"5b857e3f42c7924639037b65","slug":"153547525220-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुर कारोबारी बदमाशों से भिड़ा, बदमाश गोली मारकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहादुर कारोबारी बदमाशों से भिड़ा, बदमाश गोली मारकर फरार
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से चेन लूट भाग रहे
बदमाशों से भिड़ा कारोबारी
- बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल, अस्पताल में भर्ती
- कारोबारी ने बदमाशों की बाइक के आगे स्कूटी लगा एक बदमाश को दबोच लिया था
- फरार होने के दौरान बदमाशों ने दूसरे कारोबारी की स्कूटी लूटी, उसमें थे 60 हजार रुपये
- घटनास्थल से मिली सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वेलकम इलाके में बाबरपुर स्थित छज्जूपुर में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से चेन लूट ली। बदमाश अपनी स्पोर्ट्स बाइक से फरार होने लगे, लेकिन इसी दौरान 50 वर्षीय जांबाज कारोबारी प्रेमपाल ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों की बाइक के आगे अपनी स्कूटी लगा दी। दोनों बदमाश गिरे तो प्रेमपाल उन पर टूट पड़े। उन्होंने एक बदमाश को दबोच लिया, लेकिन इस बीच दूसरे बदमाश ने पिस्तौल से प्रेमपाल के पेट में गोली मार दी। वारदात के बाद दोनों बदमाश पैदल ही वहां से भागे। कुछ दूर जाकर बदमाशों ने एक अन्य राहगीर जितेंद्र कसाना (31) की गन प्वाइंट पर स्कूटी लूट ली और फरार हो गए। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमपाल को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस को घटनास्थल से एक सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें बदमाश कैद हुए हैं। उसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, प्रेमपाल परिवार के साथ छज्जूपुर मार्ग पर रहते हैं। इनका डिस्पोजेबल कप, गिलास, प्लेट व अन्य सामान का कारोबार है। सोमवार दोपहर यह बालाजी ट्रेडर्स, मेन रोड छज्जूपुर में अपनी स्कूटी से कहीं जा रहे थे। इन्होंने देखा कि मेन रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से चेन झपट ली है और दोनों अपनी बाइक से उसकी ओर ही आ रहे हैं। प्रेमपाल ने बहादुरी दिखाते हुए अपनी स्कूटी बदमाशों की बाइक के आगे लगा दी। बदमाश बाइक समेत गिर गए। प्रेमपाल ने एक बदमाश को दबोच लिया। साथी के पकड़े जाने पर दूसरे बदमाश ने पिस्तौल से प्रेमपाल के पेट में गोली मार दी। वारदात के बाद दोनों बदमाश पैदल दूसरी गली की ओर भाग गए। इस बीच ईस्ट बाबरपुर निवासी जितेंद्र स्कूटी से वहां से गुजर रहा था। एक बदमाश ने पिस्तौल तानकर जितेंद्र से स्कूटी स्कूटी लूट ली और फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जितेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जितेंद्र ने पुलिस को बताया है कि उसकी स्कूटी में 60 हजार रुपये भी रखे हुए थे। पुलिस को घटनास्थल से एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है, जिसमें बदमाश भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। इधर, प्रेमपाल का अस्पताल में इलाज जारी है।