{"_id":"5b857e3942c79246344b3177","slug":"15354752467-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने कुरियर कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने कुरियर कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय को लूटा
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने कूरियर कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय को लूटा
नई दिल्ली। नरेला इलाके में बाइक सवार बदमाश पिस्टल के बल पर कूरियर कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय से लूटपाट कर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस के अनुसार गौरव (25) सपरिवार गांव शाहपुर गढ़ी नरेला में रहता है। वह कूरियर कंपनी में काम करता है। सोमवार दोपहर वह एक बैग में कंपनी का सामान लेकर डीएसआईडीसी नरेला जा रहा था। तभी शाहपुर श्मशान घाट रोड पर तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। एक बदमाश ने उसके कनपटी में पिस्टल लगा दी। मांगने पर डरे गौरव ने पर्स और मोबाइल बदमाशों को दे दिया। बदमाशों ने उससे जबरदस्ती कंपनी का बैग व बाइक की चाबी छीन लिया और पास ही खड़ी अपनी बाइक पर बैठकर भाग गए। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित ने बदमाशों की बाइक का नंबर भी बताया है, जिसके आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।