{"_id":"5b841bd742c792465e1e9625","slug":"153538452411-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ठीक से चलाने की नसीहत देकर बदमाशों ने कार चालक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ठीक से चलाने की नसीहत देकर बदमाशों ने कार चालक को पीटा
Updated Mon, 27 Aug 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार ठीक से चलाने की नसीहत
दे बदमाशों ने चालक को पीटा
- पीड़ित के बयान पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। समयपुर बादली इलाके में रोडरेज का मामला सामने आया है। ठीक से गाड़ी चलाने की नसीहत देकर कार सवार युवकों ने दूसरी कार में सवार युवकों की जमकर पिटाई कर दी और उनकी कार का शीशा तोड़कर फरार हो गए। पीड़ितों की शिकायत पर समयपुर बादली थाना पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, दीपक (22) सपरिवार शालीमार बाग गांव में रहता है। सोमवार तड़के दीपक दोस्त ईशान, चचेरे भाई सुदीप के साथ स्विफ्ट कार से मंगोलपुर कलां जा रहा था। जैसे ही उनकी कार रोहिणी सेक्टर से मंगोलपुर गांव की ओर बढ़ी तभी पीछे से सफेद रंग की आई-10 कार ने उनकी कार को ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा युवक दीपक के पास आया और उसे ठीक से गाड़ी चलाने की नसीहत देकर ड्राइविंग सीट से बाहर खींच लिया। इसी दौरान कार में बैठे तीन-चार युवक लाठी और बेसबॉल का बल्ला लेकर उसके पास पहुंचे और पिटाई शुरू कर दी। दीपक के दोस्त वहां से जान बचाकर भाग गए। आरोपियों ने फोन कर अपने कुछ साथियों को बुला लिया। इसी बीच दीपक किसी तरह अपने को छुड़ाकर वहां निकला और घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस बीच युवकों ने उसकी कार के शीशे तोड़ दिए और वहां से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस दीपक के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।