फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   महिला की चाकू से हमलाकर हत्या

महिला की चाकू से हमलाकर हत्या

Sun, 26 Aug 2018 10:00 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
महिला की चाकू से हमलाकर हत्या
फोटो -
विज्ञापन

चाकू से वार कर महिला की हत्या
- वारदात के वक्त रात को कमरे के बाहर खाट पर सो रही थी महिला
- कूड़ा उठाने के विवाद में पति ने दूसरे ठेकेदार पर लगाया आरोप
- पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ के बाद छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के गांव जलपुरा में शनिवार रात कूड़ा उठाने का ठेका लेने वाले शख्स की पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। शनिवार रात करीब एक बजे हुई वारदात के वक्त महिला कमरे के बाहर खाट पर सो रही थी। ठेकेदार ने दूसरे ठेकेदार पर शक जाहिर करते हुए पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी और उसके साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हालांकि दोनों को बाद में छोड़ दिया गया। पुलिस को वारदात के संबंध में कुछ अहम सुराग मिले हैं। पुलिस वारदात के सही आरोपी व कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, जलपुरा गांव में अकबर अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह घरों से निकलने वाले कूड़े उठाने का ठेका लेते हैं। उनके पड़ोस में रहने वाला विजय भी यही काम करता है। अकबर का आरोप है कि दोनों के बीच कूड़े उठाने के क्षेत्र को लेकर काफी दिन से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर शनिवार दोपहर भी दोनों में झगड़ा हुआ था। शनिवार देर रात एक बजे के करीब अकबर की पत्नी नजमा की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान नजमा कमरे के बाहर खाट पर सो रही थी। अकबर का आरोप है कि विजय ने अपने चार साथियों के साथ घर पर आकर नजमा की हत्या की है।
विज्ञापन

अकबर का आरोप है कि कूड़े उठाने के विवाद को लेकर विजय उससे रंजिश मानता है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विजय व एक अन्य को हिरासत में लेकर देर तक पूछताछ की। वहीं, पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। जिसमें पुलिस को कुछ अन्य जानकारियां मिली हैं। इससे पुलिस को नजमा की किसी करीबी या पारिवारिक व्यक्ति पर भी शक हो रहा है। इसके चलते पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला पर चाकू से हमले की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची हालांकि तब तक महिला की मृत्यु हो चुकी थी। उसके पति की शिकायत के आधार पर दूसरे ठेकेदार व उसके साथी को हिरासत में लिया गया था लेकिन गहनता से पड़ताल के कुछ अन्य जानकारी मिली है। इसके चलते फिलहाल दोनों आरोपियों को छोड़ दिया गया है और दूसरे कोण से भी हत्या की जांच की जा रही है। - निशांक शर्मा, सीओ तृतीय, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed