फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   लूट की घटनाओं से थर्राया ग्रेटर नोएडा

लूट की घटनाओं से थर्राया ग्रेटर नोएडा

Sat, 25 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
लूट की घटनाओं से थर्राया ग्रेटर नोएडा
दिल्ली व गाजियाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन


--
लूट की छह वारदात से थर्राया ग्रेटर नोएडा
- रक्षा बंधन से पहले कासना, सूरजपुर, नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा।
रक्षा बंधन से ऐन पहले अचानक बढ़ी लूट की वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। शुक्रवार रात से शनिवार शाम तक शहर में लूट की छह वारदात हुईं। हर वारदात के बाद पुलिस पूरे दिन इधर से उधर भागती रही। पुलिस सभी मामलों की शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।

वारदात 1
जियो के फील्ड अफसर से 29 मोबाइल व 20 हजार लूटे
जियो कंपनी में कार्यरत हरिओम शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे एच्छर मार्केट से कलेक्शन करके जगत फार्म की ओर जा रहा था। एच्छर गोलचक्कर के पास पैशन प्रो बाइक सवार दो बदमाश अचानक उसके पास आए और उसकी बाइक पर पैर मारकर बाइक समेत गिरा दिया। बाइक के पीछे बैठे बदमाश ने तमंचा निकालकर उसका बैग छीन लिया और फरार हो गए। हरिओम ने उसका पीछा किया और नजदीक खड़े पुलिसकर्मियों को बताया तो पुलिसकर्मियों ने कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश फरार हो गए। उसके बैग में रखे जिओ के नए 11 और पुराने एक्सचेंज स्कीम वाले 18 समेत कुल 29 मोबाइल व 20 हजार रुपये थे।
विज्ञापन


वारदात 2
बदमाशों ने दो मोटरसाइकिल लूटी
दिल्ली निवासी प्रकाश राय शहर के जेपी स्कूूल में शिक्षक हैं। शुक्रवार दोपहर तीन बजे के करीब बाइक से दिल्ली जाने के लिए निकले। यथार्थ अस्पताल के आगे गोल्ड जिम के समीप यामहा मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने उनको रोक लिया और उनसे मारपीट की। बदमाशों ने उन्हें पंच मारकर घायल कर नई अपाचे मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए। यहां से बदमाश चाई सेक्टर के समीप पहुंच गए और वहां से गुजर रहे युवक राहुल से मारपीट कर उसकी बुलेट मोटरसाइकिल लूट ली। दोनों पीड़ित ने मामले की शिकायत कासना पुलिस से की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात 3
रास्ता पूछने के बहाने रोककर लूटा
सेक्टर-144 स्थित नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर दो मोटरसाइकिल सवार चार बदमाशों ने बुलेट मोटरसाइकिल सवार विनोद को रास्ता पूछने के बहाने रोक लिया। बदमाशों ने उसकी मोटरसाइकिल की चाभी निकाल ली और 15 हजार रुपये छीन लिए। इस दौरान युवक ने शोर मचा दिया तो बिना बुलेट मोटरसाइकिल लिए बदमाश भाग निकले।

वारदात 4
नॉलेज पार्क में छात्र से स्कूटी लूटी, पीछा किया तो छोड़कर भागे
नोएडा निवासी छात्र राजा यादव नॉलेज पार्क स्थित एक कॉलेज का छात्र है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे अपने मित्र से मिलकर स्कूटी से नोएडा जाने के लिए परी चौक से निकला। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दो मोटरसाइकिल सवार चार बदमाशों ने छात्र को ओवरटेक करके रोका और उसकी स्कूटी लूटकर फरार हो गए। इस दौरान क्रेटा कार सवार युवकों ने बदहवास छात्र को देखा तो लूट की जानकारी मिली। क्रेटा कार सवार युवकों ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाश एक्सप्रेस वे पर स्कूटी छोड़ कर भाग निकले। ब्यूरो

वारदात 5
कार के शीशे तोड़ कर नकदी लूटी
खेड़ी गांव निवासी संजीव किसी कार्य से नोएडा जा रहे थे। ईकोटेक-तीन कोतवाली क्षेत्र में खेड़ा चौगानपुर गोलचक्कर के समीप एक बाइक पर सवार दो बदमाश उनकी कार के नजदीक पहुंचे और उनकी कार का शीशा तोड़ कर उन्हें कब्जे में कर लिया। इस दौरान बदमाशों ने उन्हें डराकर नकदी लूट ली। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने बदमाशों ने कार लूट का प्रयास भी किया, लेकिन वहां भीड़ एकत्र हो गई तो बदमाश मोटरसाइकिल छोड़ कर वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत इकोटेक-3 थाना पुलिस से की है। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि फरार बदमाशों पर पहले से लूट के मुकदमे दर्ज हैं।


वारदात 6
चालक को बंधक बना कार लूटकर फरार
कोतवाली दादरी क्षेत्र के रुपवास बाईपास पर ईको कार चालक को बंधक बनाकर चार बदमाश कार व हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। दिल्ली निवासी रविंद्र शर्मा की ईको कार को मोहम्मद जफर पुरानी दिल्ली में किराये पर चलाता है। बृहस्पतिवार को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से चार युवकों ने नोएडा के सेक्टर-37 के लिए किराये पर ली थी। सेक्टर-37 आने पर युवकों ने उससे आगे चलने के लिए कहा और आगे चलकर चालक को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। बदमाश कार को रात में चार घंटे तक घुमाते रहे और दादरी फाटक के पुल के पास चालक के हाथ पैर बांधकर फेंक दिया और उसके हजार रुपये भी ले गए। किसी तरह बंधन से मुक्त होकर वह दादरी कोतवाली पहुंचा लेकिन उसे रेलवे रोड चौकी भेज दिया गया। वहां से दूसरे थाना क्षेत्र में जाने को कहा गया। उसने इसकी जानकारी कार मालिक रविंद्र शर्मा को दी। रविंद्र शर्मा ने पुलिस पर बेवजह चक्कर काटने का आरोप लगाया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। घटना कासना कोतवाली क्षेत्र की है, फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed