फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बाइक सवार बदमाशों ने अखबार वितरक से नकदी और बाइक लूटी

बाइक सवार बदमाशों ने अखबार वितरक से नकदी और बाइक लूटी

Mon, 20 Aug 2018 07:20 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने अखबार वितरक से नकदी और बाइक लूटी
अलीगढ़ के लिए
विज्ञापन


अखबार वितरक से नकदी और बाइक लूटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । द्वारका नार्थ इलाके में रविवार तड़के बाइक सवार बदमाशों ने एक अखबार वितरक व उसके भाई से पिस्टल के बल पर नकदी और बाइक लूट ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है।

मूलत: अलीगढ़ के किन्हुआ गांव निवासी कपिल कुमार (25) सपरिवार ककरौला के भरत विहार में रहता है। वह द्वारका सेक्टर-12 स्थित अपार्टमेंट में अखबार वितरण का काम करता है। रोज की तरह रविवार तड़के वह अपने भाई कृष्ण कुमार के साथ बाइक से अखबार लेने जा रहा था। शौर्या होटल के पास बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। आरोपियों ने उनसे द्वारका सेक्टर-9 जाने का रास्ता पूछा। इसी दौरान एक अन्य बाइक पर सवार दो युवक आए। एक ने कपिल के कनपटी पर पिस्टल लगा दिया। जबकि दूसरे ने कृष्ण के गले पर चाकू लगा दी। बदमाशों के धमकाने पर देनों भाईयों ने जेब से 5300 रुपये बदमाशों को दे दिये। उसके बाद बदमाशों ने दोनों भाईयों को पीछे मुड़कर खड़े होने के लिए कहा और उनकी बाइक स्टार्ट कर चारों बदमाश रेडिसन चौक की ओर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed