फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ार घरों से 16 लाख के नकदी-आभूषण चोरी

ार घरों से 16 लाख के नकदी-आभूषण चोरी

Sun, 19 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
ार घरों से 16 लाख के नकदी-आभूषण चोरी
फोटो है।
विज्ञापन

--
चार घरों से 16 लाख की नकदी-आभूषण चोरी
- पांच दिन के भीतर तीन गांवों में हुई एक साथ कई घरों में चोरी की वारदात
- पीड़ितों ने कहा आरोपियों को पकड़ने के बजाय उनसे ही पूछताछ कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा।
पांच दिन के भीतर अमरपुर, पंचायतन और अब चीरसी गांव में एक साथ कई घरों में चोरी की वारदात सामने आईं हैं। चोरों ने चीरसी गांव में एक साथ चार घरों 16 लाख की नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। आरोप है कि तहरीर देने पर पुलिस कार्रवाई के बजाय पूछ रही थी कि पीड़ितों के घर इतना सोना कहां से आ गया। जबकि जिस घर से 12 लाख के नकदी-आभूषण चोरी हुए। उस घर के दो भाइयों की शादी नवंबर में होनी है। एक के बाद एक वारदातों से क्षेत्र में घुमंतू गिरोह सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है।

ग्रेटर नोएडा थाना क्षेत्र के गांव चीरसी निवासी विपिन कुमार ने बताया कि उनके दो भाइयों की नवंबर में बारात जानी है। इसके चलते उन्होंने आभूषण आदि की खरीदारी शुरू कर दी थी। शनिवार रात विपिन अपनी मां व भाई के साथ घर की छत पर और एक भाई नीचे कमरे में सो रहा था। इसी कमरे के बराबर स्थित कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने 28 तोले सोने और तीन किलोग्राम चांदी के आभूषण और 55 हजार रुपये नकदी चोरी की वारदात की। इसके अलावा उनके पड़ोसी अनिल कुमार के घर से सोने की चेन, अंगूठी कान का झुमका, 1500 रुपये नकद लगभग तीन लाख का सामान, धूमनलाल के घर से तीन सौ रुपये और चंदर मास्टरजी के घर से लगभग एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। सभी पीड़ितों को रविवार सुबह वारदात की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई। लोगों ने आशंका जताई है कि किसी नशीले पदार्थ का इस्तेमाल कर गिरोह वारदात को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन


गिरोह की जल्द होगी गिरफ्तारी : सीओ
क्षेत्र में किसी गिरोह के सक्रिय होने की आशंका है। यह गिरोह एक ही ढंग से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा है। वारदात में किसी नशीली वस्तु का के इस्तेमाल की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। क्योंकि सभी वारदात बीच गांव में हुईं हैं। थाना पुलिस को रात्रि में सक्रियता बढ़ाते हुए गिरोह की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। - पीयूष कुमार सिंह, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed