फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पिस्टल के बल पर कार सवार बदमाशों ने स्विफ्ट कार लूटी

पिस्टल के बल पर कार सवार बदमाशों ने स्विफ्ट कार लूटी

Sun, 19 Aug 2018 07:52 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
पिस्टल के बल पर कार सवार बदमाशों ने स्विफ्ट कार लूटी
नोएडा के लिए उपयोगी.....
विज्ञापन


पिस्टल के बल पर कार सवार बदमाशों ने कार लूटी
- सुभाष प्लेस इलाके में टीवी टावर के पास दिया वारदात को अंजाम
- पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान करने में जुटी
- नोएडा का रहने वाला है टैक्सी चालक धनंजय
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में कार सवार बदमाशों ने ड्राइवर को गोली मारने की धमकी देकर स्विफ्ट कार लूट ली। पीड़ित के बयान पर पुलिस लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को आशंका है कि बदमाश जिस कार पर सवार थे, वह भी लूटी हुई होगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, धनंजय नोएडा इलाके में रहता है और अपनी स्विफ्ट कार को बतौर टैक्सी चलाता है। शनिवार रात करीब ढाई बजे पुलिस को सूचना मिली कि बदमाशों ने नेताजी सुभाष प्लेस स्थित टीवी टावर के पास एक कार लूट ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां कार ड्राइवर धनंजय ने पुलिस को बताया कि वह एक सवारी को लेकर पीतमपुरा आया था। यहां सवारी छोड़ने के बाद वापस नोएडा जा रहा था।
विज्ञापन

टीवी टावर के पास कार सवार चार युवकों ने उसकी कार रुकवाई और शीशा उतारने को कहा। शीशा उतारते ही एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर पिस्टल लगाकर उसे कार से नीचे उतरने को कहा। पिस्टल देखकर वह सहम गया और नीचे उतर गया। फिर दो बदमाश उसकी कार में सवार होकर फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धनंजय ने बदमाशों की कार का नंबर दिया, लेकिन जांच में वह फर्जी निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed