फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ेटी पैदा होने पर पत्नी को जान से मारने का प्रयास का आरोप

ेटी पैदा होने पर पत्नी को जान से मारने का प्रयास का आरोप

Fri, 17 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
ेटी पैदा होने पर पत्नी को जान से मारने का प्रयास का आरोप
अलीगढ़ के लिए उपयोगी
विज्ञापन


बेटी पैदा होने पर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला
पति पर तीन निकाह करने और सास से भी मारपीट का आरोप
छह लोगों के खिलाफ शिकायत, फंदे पर लटकाने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
जेवर। कस्बे में बेटी पैदा होने पर एक शख्स ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। वहीं, शुक्रवार को आरोपी पति ने परिजनों के साथ मिलकर पीड़ित व उसकी मां के साथ भी मारपीट की। आरोप है कि उसने महिला के गले में फांसी का फंदा लगाकर जान से मारने की कोशिश की। आरोपी पहले भी दो निकाह कर दोनों पत्नियों को घर से भगा चुका है। अब उसने एक और शादी कर ली है। पीड़ित महिला ने छह लोगों के खिलाफ जेवर कोतवाली में शिकायत दी है।
जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ के टप्पल निवासी खुशबू का निकाह 2014 में जेवर निवासी फेरू के साथ हुआ था। पीड़ित का आरोप है कि कुछ समय पहले उसे बेटी पैदा हुई थी। जिसके बाद से पति, दो देवर व सास ससुर आए दिन उसके साथ मारपीट कर घर से भगाने की धमकी देते थे। खुशबू का आरोप है कि पति ने उससे पहले दो निकाह किए हैं। बेटी पैदा होने पर चौथा निकाह कर उसे छोड़ दिया। हर रोज मारपीट से परेशान होकर उसने मां रुकसाना को बुला लिया। आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और उसे फंदे पर लटकाने की कोशिश की। किसी तरह वह जान बचाकर पुलिस के पास पहुंची। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन
महिला ने शिकायत दी है कि ससुराल वालों ने बेटी पैदा होने की वजह से मां और उससे से मारपीट की है। पीड़ित के शरीर पर चोट के निशान हैं। आरोपी ने कई और निकाह किए हैं। फंदा लगाने का मामला कुछ संदिग्ध है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोज खान, एसआई कोतवाली जेवर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed