{"_id":"5b770bc942c7924656041f5c","slug":"15345284483-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस के हाई अलर्ट के बीच लूटी थी कैब, दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वतंत्रता दिवस के हाई अलर्ट के बीच लूटी थी कैब, दो बदमाश गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित कैब चालक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के एटीएस गोलचक्कर पर बृहस्पतिवार देर रात पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़ हुई। इसमें हिमांशु और राजा सलमानी बदमाश गोली लगने से घायल हो गए और एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग गया। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी गोली लगने से जख्मी हुआ है।
विज्ञापन
बदमाशों ने 14 अगस्त की रात स्वतंत्रता दिवस को लेकर हाईअलर्ट के बीच कैब लूट लूटी थी। बदमाशों ने इससे पहले भी एक कैब लूटी थी और लूटी गई कैब से भी दो राहगीरों से नकदी-मोबाइल लूटे थे। पकड़े गए एक बदमाश के भाई के पीजी से पुलिस ने दो तमंचे भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
कासना कोतवाली प्रभारी आजाद तोमर ने बताया कि 14 अगस्त की रात को बदमाशों ने जगत फार्म से सेक्टर-18 जाने के लिए कैब बुक कराई थी। चालक नोएडा से नॉलेज पार्क दो लड़कियों को छोड़ने जा रहा था। इस पर चालक ने सिकंदराबाद के अंसारियान मोहल्ला निवासी नदीम अंसारी को बुकिंग ट्रांसफर कर दी।
विज्ञापन
नदीम के कैब लेकर जगत फार्म पहुंच तो दोनों बदमाश उसमें सवार हो गए। बदमाशों ने एक्सप्रेसवे पर पहुंचकर नदीम को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश कैब लूटकर नदीम को पी-3 गोल चक्कर के पास फेंककर भाग गए। बदमाशों ने लूटी गई कैब से ही मोजर बेयर गोल चक्कर व पी-3 गोल चक्कर पर दो मोबाइल व नकदी लूट की वारदात को अंजाम दिया। इससे पहले बदमाशों ने 9 अगस्त को भी इसी तरह कैब बुक कराकर चालक शिवम की कार भी लूट ली थी।
पुलिस ने जीपीएस की मदद से गाजियाबाद के विजय नगर से कैब को बरामद कर लिया था। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस टीम पर बदमाशों ने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लगी इनकी पहचान बीटा-1 निवासी हिमांशु व सूरजपुर निवासी राजा सलमानी के रूप में हुई। जबकि गिरोह का मास्टर माइंड चीनू शर्मा मौका पाकर भागने में कामयाब रहा।
बीए का छात्र हिमांशु पीजी में रहकर करता है वारदात
हमांशु एक कॉलेज से बीए कर रहा है। पहले भी वह कई लूटपाट की वारदात कर चुका है। हालांकि, कई पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। बीटा-1 में पीजी चलाने वाले अर्जुन के यहां शिवा के साथ हिमांशु रहता है। यहां पुलिस ने छापे में दो तमंचे बरामद करके शिवा को भी गिरफ्तार किया है। वारदात करके हिमांशु यहीं छिप जाता था। छापे के दौरान एसएसपी भी मौके पर थे।
कैब चलवाने वाली कंपनी ने नहीं दी लोकेशन
पुलिस का दावा है कि नदीम जिस नामी कंपनी के माध्यम से कैब चला रहा था। कंपनी के पास कैब की जीपीएस की मदद से पूरी लोकेशन रहती है। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस ने कंपनी से संपर्क कर कैब की लोकेशन की मांग की थी, लेकिन कंपनी ने कोई बहाना बनाकर लोकेशन पुलिस को उपलब्ध नहीं कराई। इससे कैब और आरोपियों को ढूंढने में पुलिस को देरी हुई। एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि कंपनी की अगर लापरवाही जांच में सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।