{"_id":"5b69d19c4f1c1bed5e8b7a72","slug":"15336615885-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समोसे के लिए एक विधायक के रिश्तेदार ने दुकान पर किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समोसे के लिए एक विधायक के रिश्तेदार ने दुकान पर किया हंगामा
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समोसे के लिए एक विधायक के रिश्तेदार का दुकान पर हंगामा
दादरी। नगर के रेलवे रोड स्थित सिंघल स्वीट्स पर एक विधायक के रिश्तेदार ने जमकर हंगामा किया। दुकानदार ने टोकन लेने को कहा तो वह नाराज हो गया। इसके बाद वह टोकन लेकर कुछ देर बाद लौटा तो समोसे खत्म हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस उत्पात मचाने वाले युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई। विधायक के बेटे ने उसे छोड़ने और मामले को रफा-दफा करने के लिए फोन किया। इसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। दुकानदार के कर्मचारी ने भी कोतवाली में घटना की तहरीर नहीं दी है। प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। अगर शिकायत दी जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो