फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सोसायटी के सुरक्षाकर्मियों ने एमिटी के छात्र को पीटा

सोसायटी के सुरक्षाकर्मियों ने एमिटी के छात्र को पीटा

Tue, 07 Aug 2018 10:36 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
सोसायटी के सुरक्षाकर्मियों ने एमिटी के छात्र को पीटा

विज्ञापन
सोसायटी के गार्डों ने छात्र को पीटा, छह गिरफ्तार
कार पर नहीं था एंट्री स्टीकर, नहीं करने दिया प्रवेश, अस्पताल से मिली छुट्टी
ग्रेनो वेस्ट के निराला एस्टेट की घटना, आठ पर मामला दर्ज, बाकी की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की निराला एस्टेट सोसायटी के गार्डों ने एक छात्र की पिटाई कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। छात्र का आरोप है कि एंट्री स्टीकर नहीं होने पर उसे रोका गया। जबकि, गार्डों को बताया गया कि उसके पास अस्थाई स्टीकर है और वह यहां एक साल से रह रहा है। शिकायत मिलने पर बिसरख पुलिस ने आठ गार्डों के खिलाफ मामला दर्ज लिया है। साथ ही छह आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पारस खुराना परिवार के साथ निराला एस्टेट सोसायटी में रहता है। वह नोएडा के एक विश्वविद्यालय में बीजेएमसी का छात्र है। रोजाना की तरह सोमवार शाम वह अपनी कार से सोसायटी पहुंचा, लेकिन गार्डों ने उसे गेट पर रोक दिया। पारस की कार पर एंट्री स्टीकर नहीं था। पारस ने बताया कि उस समय उसका फोन काम नहीं कर रहा था। सुरक्षाकर्मियों से घर या आसपास के लोगों से बात कराने की बात कही, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। विजिटर्स की तरह रजिस्टर में एंट्री करने को कहा तो भी मना कर दिया गया। काफी देर बहस के बाद कार से नीचे उतरने पर 7-8 गार्डों ने डंडों से पीटना शुरू कर दिया। लोगों से बचाने की गुहार लगाई, लेकिन सभी मूक दर्शक बने रहे। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। घटना की वजह से सोसायटी के लोगों में काफी रोष है।


दो मिनट की फुटेज नष्ट
मारपीट की घटना गेट पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज में दिख रहा कि छात्र कार के अंदर बैठा है। सात से आठ गार्ड कार के पास खड़े हैं। उनमें से कुछ बातचीत कर रहे हैं। कुछ देर बाद छात्र कार से नीचे उतरते दिखाई दे रहा है। इसी दौरान वह पारस पर हमला बोल देते हैं। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद दो मिनट की सीसीटीवी फुटेज नष्ट कर दी गई है। सोसायटी के लोगों में भी फुटेज नष्ट करने से रोष है। लोगों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


गार्डों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। छह को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी की तलाश चल रही है।
आशीष श्रीवास्तव, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed