फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   38 नामजद, 150 मुचलका पाबंद, निरस्त होंगे असलाह लाइसेंस

38 नामजद, 150 मुचलका पाबंद, निरस्त होंगे असलाह लाइसेंस

Tue, 07 Aug 2018 10:00 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
38 नामजद, 150 मुचलका पाबंद, निरस्त होंगे असलाह लाइसेंस
38 आरोपी नामजद, 150 मुचलका
विज्ञापन

पाबंद, निरस्त होंगे असलाह लाइसेंस
- कांवड़ लेने जाने के दौरान वर्चस्व को लेकर पचायतन में झगड़े का मामला
- तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस तैनात, कई लोग डाक कांवड़ लेने हुए रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। पचायतन गांव में रविवार देर शाम डाक कांवड़ लेकर जाने के दौरान दो पक्षों में वर्चस्व को लेकर हुए झगड़े में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर तीन एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें 38 लोगों को नामजद, 150 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया और आरोपियों के असलाह लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। तनाव के मद्देनजर गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। झगड़े के बावजूद कई लोग डाक कांवड़ से हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए रवाना हो गए। मामले में हत्या की कोशिश, लूट, बलवा, मारपीट आदि की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद अधिकांश आरोपी गिरफ्तारी के डर से गांव में मौजूद नहीं हैं।
पचायतन गांव से हर वर्ष एक गुट कांवड़ लाता था। इस बार मनमुटाव के चलते दूसरे पक्ष के लोग भी कांवड़ लाने की तैयारी कर रहे थे। हरिद्वार गंगाजल लेने जाने से पूर्व गांव में डीजे पर डांस आदि के दौरान हथियारों का प्रदर्शन किया गया। हथियारों के प्रदर्शन का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसी बीच दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया और इसमें 12 से अधिक लोग घायल हो गए। गांव में तनाव के मद्देनजर कई थानों की पुलिस भेजनी पड़ी थी। घायलों का उपचार कराकर पुलिस ने इस मामले में तीन एफआईआर दर्ज की हैं।
विज्ञापन

------
इनके खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
ग्रेटर नोएडा थाना प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि रघुराज की तहरीर पर संतवीर, ब्रह्म सिंह, महेंद्र, नवनीत और राजू और छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर उनके भाई दीपक पर पिस्टल, लाठी आदि से हमला कर घायल कर दिया। इसके अलावा आदेश शर्मा की तहरीर पर कुलदीप, राजेश, नवीन, ब्रह्म सिंह, कपिल, तरुण, ईश्वर, दीपू, अरुण, मनीष, दिनेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आदेश का आरोप है कि आरोपियों ने डाक कांवड़ लेकर जाने को लेकर हमला किया और भागमल के बेटे ब्रह्म की लाइसेंसी पिस्टल छीन ली। आदेश ने बताया कि उनके पक्ष के लोग अधिक घायल होने की वजह से कांवड़ लेने नहीं जा सके। कुलदीप की शिकायत पर संतवीर, ब्रह्म सिंह, महेेंद्र, नवनीत, राजू, दानवीर, सुमित, लाला, मनीष, भूपे, वीरेंद्र, राहुल, रोहित, सागर, टिंकू, अमन, धर्मराज, आशी, दीपक और आठ अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कुलदीप का आरोप है कि जब कांवड़ लेने जा रहे थे तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। झगड़े के बाद गांव कुछ लोग डाक कांवड़ लेने रवाना हो गए। गांव में एहतियातन पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed