फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   तीन बार सिल-बट्टे से किया था मनीषा के सिर पर हमला

तीन बार सिल-बट्टे से किया था मनीषा के सिर पर हमला

Tue, 07 Aug 2018 10:00 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
तीन बार सिल-बट्टे से किया था मनीषा के सिर पर हमला
गाजियाबाद व दिल्ली के लिए उपयोगी......
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर पति की खुदकुशी का मामला:
--------------------------------------
तीन बार सिल-बट्टे से किया
था मनीषा के सिर पर वार
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर व चेहरे के पास तीन गहरी चोटों के निशान
- किसी भी पक्ष ने पुलिस को नहीं दी रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित गैलेक्सी वेगा सोसायटी की 18वीं मंजिल पर पत्नी मनीषा की हत्या कर पति गिरीश भटनागर के खुदकुशी करने के मामले में किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। इसके चलते पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मनीषा के सिर व चेहरे के आसपास तीन गहरी चोट के निशान हैं। गिरीश की मौत फ्रांसी लगाने से होने की पुष्टि हुई है।
इंदिरापुरम गाजियाबाद निवासी गिरीश भटनागर (47) ने वर्ष 2016 में वैवाहिक साइट की मदद से दिल्ली मदनगिरी निवासी मनीषा कोहली से विवाह किया था। वर्ष 2017 में गिरीश ने ग्रेनो वेस्ट की गैलेक्सी वेगा सोसायटी में फ्लैट खरीदा और यहीं रहने लगा। विवाह के दो माह बाद ही दंपती में झगड़ा शुरू हो गया था। शुरुआत में झगड़ा गिरीश की अविवाहित बहन के फ्लैट में साथ रहने के कारण हुआ। इसके बाद किसी न किसी बात को लेकर दोनों में विवाद रहने लगा। कई बार दोनों का झगड़ा पुलिस तक पहुंचा था। हालांकि एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन

रविवार रात गिरीश ने मनीषा की सिल बट्टे से हमला कर हत्या कर दी और खुद फांसी लगाकर जान दे दी थी। गिरीश के सुसाइड नोट में वैवाहिक साइट से हुए बेमेल विवाह के बाद उत्पन्न हुई समस्या व विवाद का जिक्र किया गया था। बिसरख कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों पक्ष शव लेकर अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed