फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अलीगढ़ से बुक कर जेवर में लूटी कार, बदमाश फरार

अलीगढ़ से बुक कर जेवर में लूटी कार, बदमाश फरार

Sat, 04 Aug 2018 09:12 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ से बुक कर जेवर में लूटी कार, बदमाश फरार
अलीगढ़ के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--

अलीगढ़ से बुक कर जेवर में लूटी कार, बदमाश फरार
- बंधक बनाए गए चालक के कूदकर भागने के दौरान एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर पलटी कार
- ग्रामीणों की मदद से खेतों में तलाशी के बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
जेवर। जेवर कोतवाली क्षेत्र के दयानतपुर गांव के समीप यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर शनिवार सुबह कार बुक कर लाए बदमाशों ने चालक को बंधक बना नकदी और कार लूट ली। बदमाशों की कार में बंधक बने चालक के कूदकर भागने के दौरान नियंत्रण बिगड़ने से कार पलट गई। जिसके बाद बदमाश कार व चालक को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खेतों में तलाश के बाद दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक किरनपाल पुत्र बाबूराम निवासी हजियापुर डेरी जट्टारी अलीगढ़ के खैर कस्बे में टैक्सी स्टैंड पर खड़ा था। इस दौरान वहां पहुंचे दो बदमाशों ने एक ईको कार को जेवर के पास सौल्डा-भोल्डा गांव के लिए बुक किया। गांव पहुंचने के बाद वहां से लौटते वक्त यमुना एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर दयानतपुर गांव के समीप बदमाशों ने सुनसान इलाका देखते हुए चालक को बंधक बना लिया। उसकी जेब में रखे दस हजार रुपये व ईको कार लूट उसके मुंह पर रुमाल बांधकर पीछे सीट पर डाल लिया। चालक ने रास्ते में एक बाइक पर तीन लोगों व खेतों में काम करते किसानों को देख कार से छलांग लगा दी। उसे छलांग लगाते देख कार के अंदर बैठे बदमाशों ने उसके पैर पकड़ लिए। जिससे चालक खिड़की के बाहर लटक गया और बाइक सवार तीनों युवकों ने बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। कुछ दूर चलने के बाद पीड़ित चालक को बदमाशों ने फेंक दिया और कार लेकर भागने लगे लेकिन जल्दबाजी में कार यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर पलट गई। मौका पाकर चारों बदमाश कार को छोड़ फसलों में भाग खड़े हुए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने ज्वार के खेते से दो लोगों को पकड़ लिया। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं चालक किरनपाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed