{"_id":"5b6498d04f1c1b096a8b5119","slug":"15333193698-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर के ध्यानार्थ
बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत
नई दिल्ली। आनंद विहार बस अड्डे के पास तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले युवक की शिनाख्त लोनी निवासी नदीम (28) के रूप में हुई है। घटना के बाद भाग रहे बस चालक को लोगों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गांव कर्णवास, बुलंदशहर निवासी सुंदर सिंह के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि ईडीएम मॉल और आनंद विहार बस अड्डे के बीच एक बस ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया है। पुलिस ने पाया कि सड़क पर पड़े युवक का सिर कुचल गया है और उसकी मौत हो चुकी है। वहीं कुछ लोगों ने एक शख्स को पकड़ रखा था। पूछताछ करने पर लोगों ने बताया कि पकड़ा गया शख्स बस चालक है। ब्यूरो