फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पीसीआर कर्मियों ने अलग अलग जगहों से पांच बदमाशों को दबोचा

पीसीआर कर्मियों ने अलग अलग जगहों से पांच बदमाशों को दबोचा

Fri, 03 Aug 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
पीसीआर कर्मियों ने अलग अलग जगहों से पांच बदमाशों को दबोचा
पीसीआर कर्मियों ने पांच बदमाश दबोचे
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन में तैनात पुलिसकर्मियों ने अलग-अलग जगह से पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त एसडी मिश्रा ने बताया कि 1 अगस्त की रात भजनपुरा के बी ब्लॉक स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास कर रहे दो बदमाशों जौहरीपुर निवासी दीपक और राकेश को पुलिस ने पकड़ा। जांच में पता चला कि बदमाश ने अलार्म के तार को काट दिया था और बैटरी रूम का ताला तोड़ चुके थे। दूसरे मामले में पीसीआर कर्मियों ने बाबा हरिदास नगर इलाके में बाइक चोरी कर भाग रहे दो बदमाश् गोपाल नगर निवासी अमित और नजफगढ़ निवासी रामू को पकड़ा। तीसरे मामले में पीसीआर कर्मियों ने महेंद्र पार्क इलाके में एक ऑटो चालक से मोबाइल झपटकर भाग रहे स्कूटी सवार बदमाश समयपुर बादली निवासी रोहित को काबू किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed