{"_id":"5b6344504f1c1bc6508b8400","slug":"15332322018-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट बनाकर- युवतियों को प्रताड़ित करने वाला धरा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट बनाकर- युवतियों को प्रताड़ित करने वाला धरा गया
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के लिए जरूरी....
अश्लील चैटिंग कर युवतियों को परेशान करने वाला गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सोशल साइट पर अश्लील चैटिंग के जरिए युवतियों को परेशान करने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने दबोच लिया है। आरोपी फर्जी अकाउंट बनाकर ऐसी हरकत करता था। युवतियां जब विरोध करती थी तो आरोपी उनकी अश्लील फोटो साइट पर डाल देता था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने अब तक सोशल साइट पर कितने फर्जी अकाउंट बना रखे हैं।
स्पेशल सेल के अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार युवक विजय गुरुग्राम का रहने वाला है और आईजीआई एयरपोर्ट पर हेल्पर का काम करता था। एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक युवक ने उसके नाम का सोशल साइट पर फर्जी अकाउंट बना रखा है। अकाउंट पर उसकी अश्लील तस्वीर लगी हुई है। आरोपी उसके अकाउंट से लोगों को दोस्ती करने के मैसेज भेज रहा है। स्पेशल सेल ने जांच शुरू की तो इस फर्जी अकाउंट की सूची में 353 युवतियां व महिलाएं शामिल थी। युवती ने अकाउंट को ब्लाक कर दिया तो आरोपी ने अन्य आईडी से उसके पास दोस्ती करने का आग्रह किया। वह अकाउंट भी आरोपी का था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।