{"_id":"5b60a0804f1c1bed5e8b6584","slug":"15330591949-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाइट से सफर कर देशभर में करते थे वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फ्लाइट से सफर कर देशभर में करते थे वारदात
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठक-ठक गिरोह के तीन बदमाशों को दबोचा
-फ्लाइट से सफर कर देशभर में देते थे वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण जिले के स्पेशल स्टाफ ने ऐसे ठक-ठक गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो वारदात को अंजाम देने के लिए हवाईजहाज से एक शहर से दूसरे शहर जाते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की खासियत ये है कि आरोपी एक रूट पर चलकर वारदात को अंजाम देते थे। स्पेशल स्टाफ ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मदनगीर, दिल्ली निवासी दीपक (26), अमित (25) और रमेश (25) के रूप में हुई।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ठक-ठक गिरोह की बढ़ती वारदातों को देखते हुए स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर गिरीश कुमार की देख-रेख में एसआई राजीव बमल व हवलदार सतीश की विशेष टीम बनाई गई। इस टीम ने कई महीने की तफ्तीश के बाद एक गुप्त सूचना के बाद एशियन मार्केट केपास से ठक-ठक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा कार के दरवाजे में ठक-ठक की आवाज करते थे। जैसे ही चालक का ध्यान भटकता था आरोपी कार से महंगा सामान लेकर गायब हो जाते थे। इसके अलावा आरोपी मिर्ची पाउडर का स्प्रे रखते थे। ये अमृतसर, पंजाब और दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद और वाराणसी में वारदात को अंजाम दे चुके हैं।