फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पांच अलग मामले में पुलिस ने पांच बदमाशों को दबोचा

पांच अलग मामले में पुलिस ने पांच बदमाशों को दबोचा

Sun, 29 Jul 2018 08:00 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
पांच अलग मामले में पुलिस ने पांच बदमाशों को दबोचा
उत्तर-पूर्वी जिले में बदमाशों को पकड़ने के लिए स्पेशल ड्राइव
विज्ञापन


अलग-अलग मामलों में पुलिस
ने पांच बदमाशों को दबोचा
- आरोपियों के पास से स्मैक, गांजा और अवैध हथियार बरामद, पुलिस कर रही छानबीन
- एक आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में 30 मुकदमे दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने बदमाशों की धर-पकड़ के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान राहुल उर्फ मीनू (25), रुस्तम उर्फ जावेद (35), जाहिद उर्फ चूना (24), आरिफ उर्फ ढक्कन (23) और शब्बू शेख (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 9.22 ग्राम स्मैक, 1.20 किलोग्राम गांजा, तीन पिस्टल, चार कारतूस व एक स्कूटी और बाइक बरामद की है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस की मानें तो रुस्तम उर्फ जावेद वेलकम थाने का घोषित बदमाश है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 30 से अधिक मामले दर्ज हैं।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अतुल ठाकुर ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 25 जुलाई को एक सूचना के बाद पुलिस ने सीलमपुर इलाके से राहुल उर्फ मीनू को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी स्कूटी में स्मैक लेकर जा रहा था। वहीं, दूसरे मामले में पुलिस ने वेलकम इलाके से रुस्तम उर्फ जावेद को गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी इलाके में गांजा सप्लाई करने वाला था। इधर, पुलिस ने 26 जुलाई को ही गोकुलपुरी से जाहिद उर्फ चूना को पिस्टल व एक कारतूस, आरिफ उर्फ ढक्कन को एक पिस्टल व कारतूस और शब्बू शेख को एक पिस्टल दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस सभी पांचों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed