{"_id":"5b5c9cea4f1c1bab7d8b52fc","slug":"153279613313-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी सीबीआई अधिकारी बताकर ठगी को दिया अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी सीबीआई अधिकारी बताकर ठगी को दिया अंजाम
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के ध्यानार्थ
सीबीआई अधिकारी बताकर 23 हजार रुपये ठगे
नई दिल्ली। नारायणा में एक शख्स ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर 23 हजार रुपये ठग लिए। ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, कांता प्रसाद (66) रघुवीर पुरी, अलीगढ़ का रहने वाला है। उसका कारोबार है। बृहस्पतिवार को वह राजकोट जाने के लिए अलीगढ़ से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा, लेकिन जब तक वह स्टेशन पहुंचा, ट्रेन जा चुकी थी। उसके बाद कांता प्रसाद ने दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन जाने के लिए मेट्रो पकड़ी। मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलकर रेलवे स्टेशन जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक उसके पास आया। युवक ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर सामान की जांच करवाने के लिए कहा। तलाशी के दौरान उसने बैग से 20 हजार रुपये निकाल लिए। साथ ही तलाशी लेकर जेब से भी 3500 रुपये निकाल लिए। उसके बाद युवक ने थोड़ी देर में आने की बात कहकर कांता प्रसाद को पुलिस चौकी पहुंचने के लिए कहा, लेकिन कांता प्रसाद को आसपास कहीं चौकी नहीं दिखी। ब्यूरो