फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   महिला का पीछा करता था टैक्सी चालक, गिरफ्तार

महिला का पीछा करता था टैक्सी चालक, गिरफ्तार

Wed, 25 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
महिला का पीछा करता था टैक्सी चालक, गिरफ्तार
महिला का पीछा करता था
विज्ञापन

टैक्सी चालक, गिरफ्तार
- महिला से फिर से दोस्ती करना चाहता था आरोपी
- आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व पीछा करने का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पुलिस ने महिला का पीछा करने वाले टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह हर रोज महिला का पीछा करता था। दो दिन पहले उसने सरेराह महिला का हाथ पकड़ लिया और टैक्सी में बिठाने लगा। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। आरकेपुरम थाना पुलिस ने छेड़छाड़ और पीछा करने का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला की आरोपी से काफी पहले दोस्ती थी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए थे।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान पालम निवासी बबलू उर्फ नीरज (35) के रूप में हुई। वह पेशे से टैक्सी चालक है। उसकी वसंत गांव में रहने वाली मीना (बदला हुआ नाम, 30) से दोस्ती थी। मीना शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। छह वर्ष पहले बबलू की शादी होने के बाद ये दोस्ती खत्म हो गई थी। बबलू अब फिर मीना से दोस्ती करना चाहता था। मगर मीना इसके लिए तैयार नहीं थी। वह हर रोज मीना का पीछा करता था।
विज्ञापन

आरोपी ने दो दिन पहले आरकेपुरम इलाके में पीछा कर उसे रोक लिया और उसका हाथ पकड़कर गाड़ी में खींचने लगा। लोग मौके पर एकत्रित हो गए तो आरोपी मौके से भाग गया। महिला ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दे दी। आरकेपुरम पुलिस ने मामला दर्ज कर बबलू को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed