{"_id":"5b562be54f1c1bee748b59ee","slug":"153237398510-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचून की दुकान में आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परचून की दुकान में आग, लाखों का सामान जला
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
परचून की दुकान में आग, लाखों का सामान जला
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के हल्दौनी गांव में परचून की दुकान में रविवार देर रात आग लग गई। इससे दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदार ने 20 लाख रुपये नुकसान का दावा किया है। हल्दौनी गांव निवासी अतर मोहम्मद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि रविवार रात वह अपनी दुकान बंद कर पास की एक दुकान में सो रहे थे। रात दो बजे पड़ोसी ने फोन कर उन्हे दुकान में आग लगने की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान, चेकबुक और पासबुक और दुकान के बिल जलकर राख हो गए। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। ब्यूरो
----------
आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई 27 को
ग्रेटर नोएडा। करीब एक माह पूर्व दिल्ली के मयूर विहार स्थित एहल्कॉन पब्लिक स्कूल में शारीरिक शोषण से क्षुब्ध नोएडा निवासी छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी। इस केस में स्कूल के प्रिंसिपल समेत तीन लोग जेल में हैं। सोमवार को आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी नहीं हो पाई। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 27 जुलाई की तिथि निर्धारित की है। नोएडा सेक्टर-52 में रहने वाली छात्रा दिल्ली मयूर विहार स्थित एहल्कॉन पब्लिक स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। 21 मार्च को शारीरिक शोषण से तंग आकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने कोतवाली सेक्टर-24 में केस दर्ज कराया था। ब्यूरो