{"_id":"5b4f66644f1c1b58488b589e","slug":"153193020913-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर सिटीजन के साथ ठगी करने वाले बंटी-बबली गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीनियर सिटीजन के साथ ठगी करने वाले बंटी-बबली गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 19 Jul 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
बंटी बबली गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने सीनियर सिटीजन के साथ ठगी करने वाले बंटी-बबली को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंश्योरेंस पॉलिसी के पॉलिसी पूरी होने का झांसा देकर बुजुर्गों से मोटी रकम अकाउंट में जमा करवा लेते थे। आरोपी अब तक दर्जनों भर लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्यम बिश्वाल के अनुसार ईस्ट ऑफ कैलाश निवासी 92 वर्षीय बुजुर्ग ने 10 जुलाई को अमर कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई दी थी कि 26 जून को उनके पास एक कथित पूजा का फोन आया।
विज्ञापन
उसने बुजुर्ग से कहा था कि उन्होंने वर्ष 2012 में एचडीएफसी बैंक से इंश्योरेंस पॉलिसी ली थी। इसकी एक ही किस्त भरी गई थी। ये पॉलिसी अब तक चल रही है और पूरी हो गई है। वह बैंक खाते में 80 हजार रुपये जमा कराएंगे तो उन्हें 14 लाख रुपये मिल जाएंगे।
विज्ञापन
बुजुर्ग ने दिए गए बैंक खाते में 80 हजार रुपये जमा करा दिए। इसके बाद पूजा ने बुजुर्ग से 2 लाख 40 हजार रुपये और जमा कराने को कहा। इसके बाद बुजुर्ग को अनहोनी का अहसास हुआ तो शिकायत दर्ज कराई। अमर कालोनी के थानाध्यक्ष उदयबीर सिंह की देखरेख में एसआई अभिषेक मिश्रा की टीम ने तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने उस बैंक खाते की डिटेल खंगाली, जिसमें बुजुर्ग ने पैसे जमा कराए थे तो पता चला कि वह फर्जी पते पर खुलवाया गया है।
पता भोपुरा, गाजियाबाद का दिया गया था। फोन बिहार व बस्ती, यूपी के पते पर लिया गया था। पुलिस को बैंक से मुख्य आरोपी को फोटो मिल गया। इस आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी विशाल अग्रवाल को डीएलएफ कॉलोनी, भोपुरा, गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसके गिरोह में पूजा, सुमित राणा, धीरज व बिलाल शामिल हैं।
आरोपी ऐसे करते थे ठगी-
सुमित व बिलाल ऐसे बुजुर्ग व अन्य लोगों को डाटा एकत्रित करते थे जिन्होंने पॉलिसी ली हो और वह बिना किस्त भरे पूरी हो गई हो। पूजा इंश्योरेंस कंपनी की एग्जीक्यूटिव बनकर बुजुर्गों को फोन करती थी। विशाल की निशानदेही पर छलेरा गांव,नोएडा से पूजा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने विशाल केखाते को सील कर दिया है। मूलरूप से हापुड़ निवासी विशाल डीएलएफ कॉलोनी भोपुरा, साहिबाबाद, गाजियाबाद में रहता था। पूजा ने बिजनौर, यूपी से म्यूजिक में ग्रेजुएशन किया हुआ है। वह नोएडा स्थित एक कॉल सेंटर में काम करती थी। कॉल सेंटर के बंद होने के बाद वह विशाल से मिली थी। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।