{"_id":"5b42357a4f1c1b07278b5508","slug":"15310657218-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तथ्यों को छुपाकर अनुदान लेने वाले किसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तथ्यों को छुपाकर अनुदान लेने वाले किसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Sun, 08 Jul 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान ने तथ्य छुपाकर अनुदान लिया, रिपोर्ट दर्ज
ग्रेटर नोएडा। जेवर तहसील के किसान ने अपात्र होते हुए तथ्यों को छुपाकर सरकारी योजना का लाभ लेते हुए 70 हजार रुपये का अनुदान लिया। मामले की शिकायत होने पर जांच की गई। आरोप सही पाए जाने पर जेवर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि ग्राम बंकापुर विकास खंड जेवर के किसान रोशन सिंह ने पात्र न होते हुए भी तथ्य छिपाकर उद्यान विभाग से 70 हजार रुपये अनुदान लेकर ट्रैक्टर खरीदा था। शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी द्वारा मामले की जांच उपनिदेशक कृषि से कराई गई। जिसमें शिकायत सही पाई गई। जिलाधिकारी द्वारा किसान के विरुद्ध रिकवरी सहित प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया था। जिसके चलते जिला उद्यान अधिकारी कुंवरपाल सिंह ने रोशन सिंह के खिलाफ जेवर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।