फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   एनआरआई के खाते से निकले 20 हजार

एनआरआई के खाते से निकले 20 हजार

Sat, 09 Mar 2019 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
एनआरआई के खाते से निकले 20 हजार
एनआरआई के खाते से 20 हजार रुपये निकाले
विज्ञापन

नोएडा। साइबर ठगों ने एनआरआई के खाते से बीस हजार रुपये निकाल लिए। एनआरआई को अपनी सास के लिए नोएडा में फ्लैट खरीदना था। इसके लिए एक प्रॉपर्टी डीलर से संपर्क किया था। इसी दौरान डीलर के नाम पर बदमाशों ने एनआरआई से कार्ड के डिटेल लेकर पैसे निकाल लिए। पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-58 में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक राज कुमार खन्ना (65) परिवार के साथ अमेरिका में रहते हैं। इन दिनों अपनी पत्नी नीना खन्ना के साथ नोएडा सेक्टर-55 अपनी सास के यहां आए हुए हैं। 5 मार्च को सास के लिए फ्लैट खरीदने के लिए एक प्रॉपर्टी डीलर से मिलने गए। प्रॉपर्टी डीलर ने अगले दिन फोन करने को कहा। 6 मार्च की सुबह उनके पास एक फोन आया। कॉलर ने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताकर आधार कार्ड और पेन कार्ड की डिटेल मांगी। उन्होंने सारी डिटेल कॉलर को दे दी। फोन कटने के 15 मिनट बाद खाते से 20 हजार रुपये निकल गए। शाम को प्रॉपर्टी डीलर के पास जाकर पूरी बात बताई तो उसने फोन करने से मना किया। इसके बाद उन्होंने कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस से मामले की शिकायत की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed