फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   लूट की फिराक में घूम रहे आरोपी अरेस्ट

लूट की फिराक में घूम रहे आरोपी अरेस्ट

Mon, 03 Dec 2018 05:59 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 05:59 AM IST
विज्ञापन
लूट की  फिराक में घूम रहे आरोपी अरेस्ट
दिल्ली के लिए भी
विज्ञापन

-----------
हेडिंग: लूटपाट के लिए घूम रहे 4 बदमाश गिरफ्तार
आरोपियों में लूट के जेवर खरीदने वाला सुनार भी शामिल
दो बाइक, तीन तमंचे, नौ हजार रुपये व सोने के दो कंगन बरामद
अमर उजाला
नोएडा। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने शनिवार रात वाहन चेकिंग के दौरान लूटपाट की फिराक में घूम रहे चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की दो बाइक, 3 तमंचे, सोने के 2 कंगन, 9 हजार रुपये और एक मोबाइल बरामद किया गया है। एक आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। आरोपियों में एक सुनार भी शामिल है जो लूट के जेवर खरीदता था।

सीओ-थर्ड श्वेताभ पांडेय के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि सदरपुर की ओर से बाइक सवार कुछ संदिग्ध युवक आ रहे हैं। पुलिस उसी समय अट्टा पीर के पास चेकिंग के लिए पहुंच गई। इस बीच दो बाइक पर पांच युवक पहुंचे जो पुलिस की गाड़ी देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर चार को दबोच लिया, लेकिन एक युवक भाग निकला। आरोपियों की पहचान त्रिलोकपुरी दिल्ली निवासी मोहम्मद साजिद उर्फ पऊआ, नोएडा सेक्टर-9 निवासी सिकंदर खान, सेक्टर-8 निवासी दीपू व सदरपुर कॉलोनी निवासी सुनार सुभाष चंद्र के रूप में हुई। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह लूटपाट के इरादे से शहर में घूम रहे थे। गिरोह सरगना साजिद वह दोस्तों के साथ नोएडा और दिल्ली से होते हुए गाजियाबाद तक लूटपाट करता है। रात में राहगीरों से चेन, पर्स और मोबाइल फोन लूटते थे। लूट के बाद जेवर सुनार सुभाष चंद को बेचे जाते हैं। आरोपियों पर 30 से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed