फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दो ुयवकों से लूटे 30 हजार, भिड़े तो छोड़ भागे रकम

दो ुयवकों से लूटे 30 हजार, भिड़े तो छोड़ भागे रकम

Thu, 02 Aug 2018 10:44 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
दो ुयवकों से लूटे 30 हजार,  भिड़े तो छोड़ भागे रकम
दिल्ली व गाजियाबाद के ध्यानार्थ------------
विज्ञापन


दो दोस्तों के हौसले से पस्त हुए चार बदमाश
रुपये लूटकर भाग रहे थे, एक को दबोचा, तीन फरार
बैंक के बाहर वारदात, रुपये छोड़कर भागे, दिल्ली का है आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-63 स्थित एक बैंक के सामने बृहस्पतिवार दोपहर 4 बदमाशों ने दो दोस्तों से 30 हजार रुपये लूट लिए। दोनों दोस्त बदमाशों से भिड़ गए। बदमाशों ने तमंचे से फायर का प्रयास किया। गोली नहीं चलने से युवकों का हौसला बढ़ गया। खुद को घिरता देखकर बदमाश लूट के रुपये फेंककर फरार होने लगे, मगर युवकों ने हार नहीं मानी और एक बदमाश को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पकड़े गए बदमाश की पहचान दिल्ली निवासी रणधीर के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि फरार बदमाश भी दिल्ली के ही रहने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद निवासी आकाश गिरी का विज्ञापन एजेंसी है। दोस्त के साथ वह फेज थ्री कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-63 स्थित बैंक से रुपये निकालने आया था। तीस हजार रुपये निकालकर आकाश दोस्त के साथ बाहर निकला ही था कि बदमाशों ने तमंचा कनपटी पर सटाकर रुपये जेब से निकाल लिए। दोनों बदमाशों से भिड़ गये। मौके पर तीसरे बदमाश ने छुड़ाने का प्रयास किया। वहीं, चौथा बदमाश बैंक के अंदर से ही सब देख रहा था। साथी बदमाशों को घिरता देख उसने बाहर आकर गोली चलाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि गोली चली नहीं, बदमाश डर गए और रुपये छोड़कर तीन बदमाश फरार हो गए। वहीं, चौथे को दोनों दोस्तों ने लोगों की मदद से दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह ने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed