फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कलयुगी पिता ने 11 साल की बेटी से किया दुष्कर्म

कलयुगी पिता ने 11 साल की बेटी से किया दुष्कर्म

Wed, 17 Apr 2019 08:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
कलयुगी पिता ने 11 साल की बेटी से किया दुष्कर्म
कलयुगी पिता ने 11 साल की बेटी से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

नोएडा। कोतवाली फेज थ्री इलाके में कलयुगी पिता अपनी 11 साल की बेटी के साथ एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने दो शादी की हैं। दूसरी पत्नी को उसकी इस घिनौनी हरकत का पता चला तो उसने पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी दिल्ली की एक निजी कंपनी में ठेकेदारी करता है। पहली पत्नी के तीन बच्चे हैं। 18 साल पहले उसने एक युवती से दिल्ली में दूसरी शादी कर ली थी और उसके साथ वहीं रहने लगा। दूसरी पत्नी के भी तीन बच्चे हैं। एक साल पहले जब दूसरी पत्नी को उसके शादीशुदा होने का पता चला तो दोनों में विवाद हो गया। इस पर आरोपी पहली पत्नी और तीन बच्चों को लेकर नोएडा फेज थ्री के एक गांव में रहने लगा। मंगलवार को ठेकेदार पहली पत्नी की 11 साल की बेटी को लेकर दूसरी पत्नी के घर दिल्ली गया था। जहां पीड़िता ने अपनी दूसरी मां को बताया कि पिता उसके साथ पिछले एक साल से गलत काम कर रहे हैं। साथ ही किसी को बताने पर मारपीट की धमकी देते हैं। इसी डर से उसने यह बात अभी किसी को नहीं बताई है। मामले की जानकारी होने पर दूसरी पत्नी ने 100 नंबर पर फोन कर दिल्ली पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। वारदात नोएडा में हुई, इस कारण मामला नोएडा पुलिस के पास भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed