{"_id":"5c815f21bdec2214666d6970","slug":"131551982369-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
नोएडा। सेक्टर-29 में एक फौजी परिवार में संपत्ति को लेकर झगड़े के मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पिता की संपत्ति को लेकर बहनों और मां के बीच लड़ाई चल रही है। एक बेटी ने अपनी मां और दो बहनों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-20 में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-29 निवासी सीमा सहाय का आरोप है कि कर्नल पद से अवकाश प्राप्त पिता सुरेश चंद्र डोगरा की मौत 7 फरवरी 2007 को मेट्रो अस्पताल में हो गई थी। देहांत के बाद उनकी संपत्ति परिवार के सब लोगों में बराबर बंटनी चाहिए थी। लेकिन मां सुदेश डोगरा, बहन उर्वशी डोगरा और सुनीता आनंद ने उसका नाम वारिसान प्रमाण-पत्र से हटवा दिया। ब्यूरो
किशोरी को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
नोएडा। कोतवाली फेज थ्री के एक गांव में किशोरी को भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को जेल भेज दिया। किशोरी के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि किशोरी के घर के पड़ोस में आरोपी युवक दीपू परिवार के साथ रहता है। आरोप है कि दीपू 15 दिन पहले किशोरी का अपहरण करके मेरठ ले गया, वहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बुधवार शाम को जब वह किशोरी को लेकर अपने घर पहुंचा, तो फेज-3 पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया है कि विधिक प्रक्रिया के बाद किशोरी को परिजनों को सौंप दिया गया है। ब्यूरो