फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   जेठ पर जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास करने का मामला दर्ज,पुलिस जांच के बाद ही करेगी कार्यवाही शुरू।

जेठ पर जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास करने का मामला दर्ज,पुलिस जांच के बाद ही करेगी कार्यवाही शुरू।

Sat, 08 Dec 2018 11:27 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
जेठ पर जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास करने का  मामला दर्ज,पुलिस जांच के बाद ही करेगी कार्यवाही शुरू।
जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज
विज्ञापन


फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका के एक गांव में जेठ द्वारा तेजधार धारदार हथियार के बल भाई की पत्नी को हवस का शिकार बनाने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद सामने आएगी। फिलहाल झिरका महिला डेस्क प्रभारी ने पीड़ित महिला के आरोप पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

घटना आठ दिन पूर्व की बताई जा रही है। महिला के अनुसार, वह घर में अकेली सोई थी। उसका जेठ तेजधारदार हथियार लेकर आधी रात में उसके कमरे में घुस आया। जेठ ने महिला को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया, लेकिन महिला के विरोध व शोर मचाने के चलते वह मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका और मौके से भाग गया। महिला ने बताया कि उसका पति पिछले डेढ़ माह से भाभी को लेकर घर से फरार है। इसलिए सास, ससुर उसकी शादी जबरन उसकी इच्छा के विपरीत उसके जेठ से कराना चाहते हैं। महिला पुलिस डेस्क प्रभारी विनीता कुमारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद सच का पता चल सकेगा। उसके बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed