{"_id":"59611b124f1c1bc10e8b45bc","slug":"131499536146-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसा
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवा ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर
गुरुग्राम-अलवर नेशनल हाइवे पर राजौली मोड़ के पास तेज गति से जा रहे हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक एक दवाई की कंपनी का एमआर था, जबकि घायल युवक कंपनी का मैनेजर। घटना के बाद चालक फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, दवा कंपनी के मैनेजर त्रिभुवन राकेश निवासी सेक्टर-10 गुरुग्राम अपने साथी सुनील कुमार (25) निवासी सिरमथला के साथ फिरोजपुर झिरका से बाइक पर वापस गुरुग्राम जा रहा था। तभी पीछे से हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सुनील की मौके पर मौत हो गई, जबकि त्रिभुवन राकेश की दोनों टांगे टूट गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस ने शव को अल-आफिया अस्पताल पहुंचाया। जबकि डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद त्रिभुवन को रेफर कर दिया है। पुलिस ने हाइवा के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाईवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक को टक्कर मारने के बाद हाईवा दौ सौ मीटर तक उसे घसीटता ले गया। उधर, फिरोजपुर झिरका के थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि चालक को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।