फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कार पर लालबती लगा शादी में टशन दिखा रहे छह युवकों को पुलिस ने पकड़ा

कार पर लालबती लगा शादी में टशन दिखा रहे छह युवकों को पुलिस ने पकड़ा

Tue, 07 May 2019 08:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
कार पर लालबती लगा शादी में टशन दिखा रहे छह युवकों को पुलिस ने पकड़ा
कार पर लालबत्ती लगाकर रौब दिखा रहे 6 युवक धरे
विज्ञापन

दादरी। इंटरमीडिएट व बीए के 6 छात्रों को कार पर लाल बत्ती लगाकर रौब झड़ना महंगा पड़ गया। बादलपुर पुलिस ने कोतवाली के सामने सभी छात्रों को कार समेत दबोच लिया। कई घंटे हवालात की हवा खाने के बाद पुलिस ने सख्त हिदायत देकर छात्रों को छोड़ दिया, लेकिन कार सीज कर दी है।

कोतवाली दादरी क्षेत्र के गांव बढ़पुरा में मंगलवार को शादी समारोह चल रहा था। लोनी निवासी यतेंद्र सिंह और दिल्ली के करावल नगर निवासी शुभम, आजाद, इंदराज, हरेंद्र और हर्ष समारोह में शामिल होने आए थे। सभी इंटर और बीए के छात्र हैं और यतेंद्र की कार में सवार थे। शादी में अपना वर्चस्व दिखाने के लिए युवकों ने कार पर लाल बत्ती लगा ली। ताकि वीआईपी बनकर समारोह में रौब झाड़ सकें। लेकिन गांव पहुंचते ही किसी ने वीआईपी सिस्टम समाप्त होने पर पुलिस से इसकी शिकायत कर दी। सूचना पर बादलपुर पुलिस ने कोतवाली के सामने जीटी रोड पर युवकों को वापस जाते समय रोक लिया। इस दौरान कार सवार युवकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने कार समेत सभी को दबोच लिया। इसके बाद युवकों को हवालात में बंद कर दिया। वहीं, कार को सीज कर दिया। कई घंटे हवालात में बंद रखने के बाद पुलिस ने युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed