{"_id":"5c26f469bdec22571875bbd1","slug":"121546056809-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रीमिया बिल्डर समेत 7 पर गैंगस्टर लगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रीमिया बिल्डर समेत 7 पर गैंगस्टर लगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर, गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित अन्य के लिए
---------------------------------
हेडिंग: प्रीमिया बिल्डर के सीएमडी समेत 7 पर गैंगस्टर एक्ट
डीएम ने कहा, गिरोह बनाकर लोगों से पैसा हड़पने का करते थे काम
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। जिलाधिकारी और एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा के निर्देश पर प्रीमिया बिल्डर के सीएमडी व पत्नी समेत 7 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी-एसएसपी ने साफ शब्दों में अधिकारियों को चेतावनी दी है कि वह ऐसे लोगों को कतई न बख्शे व कार्रवाई की जाए।
दरअसल, जिले में खरीदारों के साथ कुछ बिल्डरों ने सोची समझी रणनीति के तहत घर बुक कराने के नाम पर पैसे ले लिए और बाद में न तो पैसे दिए और न ही घर दे पाए। ऐसे में पुलिस-प्रशासन ने इन पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। दोनों विभागों ने सख्ती बरतते हुए प्रीमिया बिल्डर के सीएमडी पटेल नगर दिल्ली निवासी तरुण शीन व पत्नी रेखा शीन, फरीदाबाद निवासी चरणजीत सिंह ढानी (अंश धारक /पूर्व निदेशक), वसंत कुंज दिल्ली निवासी लक्ष्मी राजपूत, दिल्ली निवासी अमित सोमल, गुरुग्राम निवासी नताशा राजपूत, बिजनौर निवासी विशु पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने बिल्डिंग बनाने के नाम पर धोखाधड़ी और जालसाजी करके करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की है। इन घटनाओं से नोएडा में फ्लैट व दुकान आदि खरीदने को लेकर भय है। आरोपी एक गिरोह बनाकर लोगों को फंसाते हैं। इसी कारण कड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है।