फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ंपनी प्रबंधक का सोसायटी के कमरे में मिला शव

ंपनी प्रबंधक का सोसायटी के कमरे में मिला शव

Thu, 04 Apr 2019 05:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 05:59 AM IST
विज्ञापन
ंपनी प्रबंधक का सोसायटी के कमरे में मिला शव
सहारनपुर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-----------------

सोसायटी के कमरे में मिला कंपनी प्रबंधक का शव
- पुलिस की प्राथमिक जांच में दिल का दौरा पड़ने से मौत की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। गुलिस्तानपुर स्थित डिजाइन आर्क सोसायटी निवासी कंपनी प्रबंधक अपने फ्लैट में संदिग्ध अवस्था में बुधवार को मृत पाए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में पता चला कि मृतक उच्च रक्तचाप और मधुमेह की बीमारी से पीड़ित थे। प्राथमिक जांच में पुलिस हार्ट अटैक से मौत होना बता रही है।
मूलरूप से सहारनपुर निवासी राजीव सैनी (44 वर्ष) ग्रेटर नोएडा के साइट सी स्थित एक फैक्ट्री में प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। वह गुलिस्तानपुर स्थित डिजायन आर्क सोसायटी के टॉवर-2, फ्लैट नंबर-105 में रहते थे। बुधवार दोपहर दो बजे सोसायटी के लोगों ने राजीव के अचेत पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस राजीव को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान पता चला है कि फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांकने पर उनके अचेत अवस्था में पड़े होने का पता चला था।
विज्ञापन


परिजन को मामले की सूचना दे दी गई है। राजीव एक फैक्ट्री में नौकरी करते थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुनीष चौहान, सूरजपुर कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed