{"_id":"5c2d59e9bdec2256c455379b","slug":"11546476009-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के लिए भी उपयोगी
घर में फंदे से लटका मिला बुजुर्ग
करीब 15 दिन पहले मौत होने की आशंका, घर से मिला सुसाइड नोट
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। एनएसजी सोसायटी में परिवार से अलग रह रहे बुजुर्ग का शव बुधवार सुबह सड़ी-गली हालत में घर में फंदे से लटका मिला। आशंका है कि शव 15 दिन से भी अधिक पुराना है। घर में बदबू फैलने व 15 दिन से बुजुर्ग के दिखाई नहीं देने पर आसपास के लोगों ने पूछताछ की तो इसका खुलासा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस को एक लिफाफे पर सुसाइड नोट भी मिला है।
महाराष्ट्र के नासिक निवासी नारायण कुमार शिंदे (67) फरीदाबाद स्थित कैस्ट्रॉल कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर पद से सेवानिवृत्त थे। उनकी पत्नी माधुरी शिंदे भारत सरकार के नीति आयोग से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और नोएडा के सेक्टर-34 में रहती हैं। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। ऐसे में नारायण कुमार परिवार से अलग ग्रेटर नोएडा की एनएसजी सोसायटी के मकान नंबर ए-37 में किराए पर रह रहे थे।
बुधवार सुबह पड़ोसियों को नारायण के मकान से बदबू आने का आभास हुआ। लोगों ने दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला। किसी ने घर के पीछे की खिड़की से देखा कि नारायण का शव रस्सी के फंदे से लटका दिखा। पड़ोसियों ने सूचना कासना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने घर की खिड़की का शीशा तोड़कर दरवाजा खोला। शव गली-सड़ी हालत में था। पड़ोसियों ने बताया कि लगभग 15 दिन से किसी ने बुजुर्ग को आते-जाते नहीं देखा था। पुलिस को मौके से बुजुर्ग का मोबाइल और एक लिफाफे पर लिखा दो लाइन का सुसाइड नोट मिला है। इस पर अंग्रेजी में लिखा है कि वह अपनी जिंदगी स्वयं समाप्त कर रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने परिवार से संपर्क के लिए एक नंबर भी लिखा था। पुलिस ने नारायण के परिवार को घटना की सूचना दे दी है।