फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पूर्व ओएसडी वीपी सिंह का रिश्तेदार अधिवक्ता गिरफ्तार

पूर्व ओएसडी वीपी सिंह का रिश्तेदार अधिवक्ता गिरफ्तार

Tue, 18 Dec 2018 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
पूर्व ओएसडी वीपी सिंह का रिश्तेदार अधिवक्ता गिरफ्तार
बुलंदशहर, आगरा सहित अन्य के लिए
विज्ञापन

-------------------------------
हेडिंग: पूर्व ओएसडी वीपी सिंह की पत्नी का भाई गिरफ्तार
सबहेड: यमुना प्राधिकरण में 126 करोड़ के जमीन घोटाले का मामला
तीन कंपनियों का है निदेशक, 70 लाख का किया था निवेश
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण में 126 करोड़ के जमीन घोटाले के मामले में पुलिस ने सोमवार को पांचवें आरोपी पूर्व ओएसडी वीपी सिंह के साले संजीव कुमार को कासना कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। छह दिन में ये चौथी गिरफ्तारी व पूरे प्रकरण में पूर्व सीईओ आईएएस पीसी गुप्ता समेत छठी गिरफ्तारी है।
सीओ ग्रेटर नोएडा प्रथम निशांक शर्मा ने बताया कि संजीव अधिवक्ता है और घोटाले में शामिल रहीं तीन कंपनियों का निदेशक है। संजीव ने घोटाले की जमीन में 70 लाख रुपये निवेश किए थे। उसके नाम आठ बैनामे किए गए जिसका मोटा मुआवजा लिया था। पुलिस ने आरोपी को मेरठ की भ्रष्टाचार निवारण अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में अभी लगभग 30 आरोपी फरार हैं। 3 जून को कासना कोतवाली में पीसी गुप्ता समेत 21 आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच में छह कंपनियों समेत कई और लोगों के नाम सामने आए थे। पुलिस ने हाल ही में डाटा इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक सतेंद्र चौहान, रमेश बंसल और सत्येंद्र को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने गिरफ्तार किए गए छठे आरोपी गांव धमैड़ा (बुलंदशहर) निवासी अधिवक्ता संजीव को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वीपी सिंह की मदद से ही वह घोटाले में शामिल हुआ।
विज्ञापन

पीसी गुप्ता के बाद दूसरी बड़ी गिरफ्तारी
संजीव डाटा इंफ्राट्रेक्चर प्रा.लि., एएनजी व हिमालया कंपनी का निदेशक है। संजीव की गिरफ्तारी को पीसी गुप्ता के बाद दूसरी बड़ी गिरफ्तारी के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, अभी इस केस में अभी कई बड़ी गिरफ्तारी होना बाकी है। इनमें पूर्व ओएसडी वीपी सिंह भी शामिल हैं। पुलिस ने पूर्व सीईओ पीसी गुप्ता को 22 जून को मध्यप्रदेश के दतिया से गिरफ्तार किया था। उनकी हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed